ऐश की गोदभराई से फैंस हुए खुश, बधाइयों का लगा तांता

उससे कहीं ज्यादा बच्चन परिवार को दिल से चाहने वाले लोग इस खुशी का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि ऐश्वर्या अगले महीने की दूसरे सप्ताह में बच्चे को जन्म देगीं। जब से लोगों को पता चला है कि ऐश की आज गोदभराई है तब से ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स टि्वटर और फेसबुक पर उनके चाहने वाले ऐश के लिए बधाई संदेश लिख रहे हैं। सबने ऐश के आने वाले बच्चे को लिए अच्छी बातें और अभिषेक-ऐश समेत पूरे बच्चन परिवार के लिए शुभ कामनाएं लिखी है।
आपको बता दें कि अमिताभ के घर जलसा में आज गोदभराई का एक बड़ा समारोह रखा गया है। जिसमें बॉलीवुड और फैशन जगत की काफी हस्तियां शामिल होने वाली है। इसलिए इस भव्य पार्टी के लिए बाहर से कुक और डिजाइनर को बुलाया गया है।ऐश की सास जया बच्चन ने खास ऐश के लिए बंगाली साड़ियां मंगवायी हैं और बड़े ज्वैलरी शॉप से गहने खरीदें हैं। इस मौके पर गीत-संगीत का भी कार्यक्रम है।


Click it and Unblock the Notifications











