शूटिंग छोड़ मां के बर्थडे पर पहुंचेंगे अभि-ऐश

पढ़ें - बर्थडे पर भी शूटिंग करेंगे अभिषेक
जया के जन्मदिन के दौरान उनकी बहू व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भी मौजूद रहेंगी। वह इन दिनों मुंबई में ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' की शूटिंग कर रही हैं। अभिषेक ने जया बच्चन के 62वें जन्मदिन पर शुक्रवार को मुंबई में रहने की प्लानिंग की है। इन दिनों अभिषेक गोवा में रोहन सिप्पी की 'दम मारो दम' की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन वह जया के बर्थडे पर जरूर पहुंच जाएंगे। अभिषेक अपने परिवार के सच्चे सपूत की तरह इस तरह के अवसरों पर परिवार के साथ रहना पसंद करते हैं।
प्रख्यात अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन मंगलवार को बीमार पड़ गई थीं। उनके पति व अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए यह सूचना दी थी लेकिन अब उनकी तबियत ठीक है।


Click it and Unblock the Notifications











