बर्थडे पर भी शूटिंग करेंगे अभिषेक

अभिषेक से यह पूछने पर कि क्या इस मौके पर फिल्म के सेट पर उनकी पत्नी एश्वर्या राय उनके साथ होंगी जैसा कि वह पहले भी ऐसा कर चुकी हैं तो उन्होंने कहा, "यदि वह काम से खाली होंगी तो आएंगी और मेरे साथ होंगी। यदि नहीं, तो काम समाप्त करने के बाद मैं उनसे मिलूंगा।"
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और मशहूर अदाकारा जया बच्चन के पुत्र अभिषेक इस वर्ष बॉलीवुड में एक दशक पूरा कर रहे हैं। अभिषेक बोस्टन विश्वविद्यालय में चल रही अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़कर अभिनय करने के लिए उस समय वापस आ गए जब उनका परिवार एक कठिन दौर से गुजर रहा था।
'क्रुक्ड' के अलावा 'रावण', 'खेलें हम जी जान से' जैसी उनकी आगामी फिल्में होंगी। वहीं इटली की फिल्म 'द इटैलियन जॉब' के हिन्दी संस्करण में वह काम करेंगे। जूनियर बच्चन हमेशा आगे तरफ देखने में विश्वास करते हैं।
अभिषेक बच्चन ने कहा, "मैं पीछे नहीं देखता, मैं हमेशा भविष्य की तरफ देखता हूं। मैं एक सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











