दर्शकों ने कहा कि अच्छी फिल्म है 'काई पो चे'
रूपहले पर्दे पर कल अभिषेक कपूर की फिल्म 'काई पो चे' रिलीज हुई है जिसके बारे में दर्शकों ने कहा कि फिल्म बहुत अच्छी है। फिल्म का पहला शो देखकर लौटे दिल्ली के विनोद शुक्ला से वनइंडिया ने बात की तो उन्होंने बहुत खुश होकर बताया कि फिल्म बेहतरीन है और इस तो पूरे परिवार के साथ बैठकर देखना चाहिए। अभिषेक ने शानदार फिल्म बनायी है जो वाकई में दिल को छू लेती है। सभा कलाकारों का काम बहुत अच्छा है। बड़े दिन बाद कुछ अच्छा देखने के मिला।
आपको बता दें कि ऐसी ही प्रतिक्रियाएं बॉलीवुड और मुकेश अंबानी ने भी दी थी फिल्म 'काई पो चे' को देखने के बाद। वैसे फिल्म ने शुक्रवार को औसत ओपनिंग ही की है। लेकिन सिनेमाघर के मालिकों को पूरी उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर मस्त बिजनेस करेगी।
तो वहीं ट्विटर पर भी फिल्म की बड़ी तारीफ हो रही है। फिल्म की तारीफ साबित करती है कि फिल्म कहानी औऱ अभिनय से अच्छी बनती है ना कि बड़े-बड़े स्टार और बड़े-बड़े बैनर से। हालांकि फिल्म में कोई भी बड़ा स्टार नहीं है लेकिन इसके बावजूद फिल्म में नये कलाकारों के अभिनय की सभी ने तारीफ की है।
सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार यादव और अमित साध ने इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाए हैं। हर किसी ने इन तीनों की एक्टिंग की काफी पसंद आ रही है जिसके लिए फिल्म के निर्देश अभिषेक कपूर की दाद देनी चाहिए।
काई पो छे रिव्यू ट्विटर अभिषेक कपूर सुशांत सिंह राजपूत राजपाल यादव वनइंडिया kai po che review twitter sushant singh rajput rajpal yadav abhishek kapoor oneindia


Click it and Unblock the Notifications
