ड़ेढ़ इश्कियां: इश्क के सारे ओल्ड लेकिन बोल्ड मसाले

एक बार फिर से आप सबकी चहेती अभिनेत्री माधुरी दीक्षित.. बेहद ही दिलचस्प किरदार में आपके सामने आने वाली हैं। फिल्म का नाम है डेढ़ इश्कियां। फिल्म साल 2010 में आयी फिल्म इश्कियां की सीक्वेल हैं। जाहिर है कि फिल्म अगर बोल्ड फिल्म की सीक्वेल है तो पहले से ज्यादा ही बोल्ड होगी। फिल्म को पहले से ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज ने इस बार अपनी अभिेनेत्री को बदल दिया है।

इस बार उनकी फिल्म में विद्या बालन की जगह माधुरी दीक्षित आ गयीं हैं जिनको की बेहद ही खूबसूरत और मादक अंदाज में लोगों के सामने पेश करने की तैयारी की गयी है।

फिल्म में माधुरी एक मुजरेवाली का किरदार निभा रही हैं जिसका नाम है शाही बेगम पारा। जाहिर है जब किरदार ही इतना बोल्ड हो तो रोल भी काफी बोल्ड होगा। खबर है कि फिल्म में विशाल माधुरी से एक जोरदार मुजरा करवाने वाले हैं जिसे कि कोरियोग्राफ कत्थक सम्राट बिरजू महाराज ने किया है।

कहा जा रहा है कि फिल्म में बोल्डनेस का तड़का तब लगेगा जब माधुरी औऱ नासिर साहब के बीच इंटिमेट सींस फिल्माये जायेंगे। सुनने में आ रहा है कि माधुरी ने पहले तो फिल्म में इस तरह का रोल निभाने से मना कर दिया था लेकिन जब फिल्म के निर्देशक अभिषेक चौबे ने इन सींस को कहानी की जरूरत बतायी तो माधुरी ने नासिर संग इंटिमेंट होने को हां कर दी।

वैसे भी नासिरूद्दीन शाह को तो कभी भी इस तरह के रोल से परेशानी नहीं होती है इसलिए उन्होंने तो कोई आपत्ति इस रोल के लिए नहीं जतायी। वैसे इस फिल्म में केवल माधुरी और नासिर साहब ही इंटिमेट नहीं होगे बल्कि इस फिल्म में आपको अरशद वारसी और हुमा कुरैशी भी काफी बोल्ड अंदाज में आपके सामने पेश होंगे।

इसलिए कहना गलत ना होगा कि विशाल की डेढ़ इश्कियां में आपको इश्क के सारे ओल्ड और बोल्ड मसाले मिलने वाले हैं देखते हैं कि इन मसालों की चटनी को लोग पचा पाते हैं कि नहीं। फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X