अभिषेक हुए 38 साल के, दीजिये शुभकामनाएं
बॉलीवुड के आज्ञाकारी बेटे और लविंग हसबैंड अभिषेक ने साल 2000 में जे पी दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन अभिषेक को मणिरत्नम की फिल्म 'युवा' और 'गुरु' से पहचान मिली। इन फिल्मों में अभिषेक की अदाकारी को काफी सराहा गया।
अभिषेक के खाते में बंटी और बबली, दोस्ताना, दस और धूम जैसी हिट फिल्में भी शामिल हैं। अभी तक अभिषेक 30 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं और फिल्म 'पा' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं।
साल 2013 का अंत अभिषेक के लिए बेहद अच्छा साबित हुआ क्योंकि उनकी फिल्म 'धूम 3' ने चार सौ करोड़ का बिजनेस किया हालांकि इस बार फिल्म की सफलता का सेहरा उनके सिर ना बंधकर आमिर खान के सिर बंध गया लेकिन अभिषेक की हिट लिस्ट में हमेशा से ही 'धूम 3' का नाम रहेगा।
अभिषेक बच्चन 'बोल बच्चन' के लिए बेस्ट कॉमेडियन का फिल्म फेयर अवार्ड भी जीत चुके हैं और वो आईडिया के 'सर जी' के नाम से दर्शकों में लोकप्रिय हैं। इन दिनों वह फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर 'के शूट में बिजी है। जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और शाहरूख खान हैं।
बेटे अभिषेक का भी ख्याल नहीं और जया ने सरेआम अमिताभ को चूम लिया
हमारी तरफ से अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप भी अपनी शुभकामनाएं नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












