..................... Abhishek Bachchan gets angry on his and Aishwarya Rai's divorce news - Hindi Filmibeat

अफवाहों से फर्क पड़ता तो पहले ही ऐश से अलग हो जाते अभिषेक!

ऐश्वर्या राय विश्व सुंदरी हैं और साथ ही बॉलीवुड की एक खूबसूरत अदाकारा भी। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों में काम कर चुकी ऐश को लेकर अक्सर कुछ ना कुछ अफवाहें सुर्खियों में आती रहती हैं। कभी उनके पूर्व प्रेमी विवेक ऑबरॉय और सलमान खान को लेकर जब भी कोई खबर आती है तो कहीं ना कहीं से ऐश को भी उन खबरों का हिस्सा बना लिया जाता है। और अब तो हद ही हो गयी जब श्रीलंका के एक नागरिक ने ऐश्वर्या राय के साथ शादी से पहले संबंध होने की बात कही और साथ ही ये भी कहा कि ऐश ने अचानक से ही अभिषेक से शादी कर ली जिसके बाद से उन्हें डिप्रेशन की शिकायत हो गयी।

इस खबर ने तो सबको हैरान किया ही साथ ही जब ये खबर आई कि इन खबरों के चलते अभिषेक बच्चन और ऐश का तलाक होने जा रहा है तब तो फैंस और लोगों की हैरानी की सीमा ही नहीं रही। खबर के अनुसार अभिषेक ने इन खबरों से परेशान होकर आखिरकार ऐश्वर्या राय बच्चन से तलाक लेने का फैसला किया है। लेकिन जब अभिषेक तक ये बात पहुंची तो अभिषेक को काफी बुरा लगा और उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेकर लोगों को जवाब देते हुए कहा "मैं मानता हूं कि मैं तलाक ले रहा हूं। इसके बारे में मुझे जानकारी देने के लिए धन्यवाद लेकिन अब मुझे ये बताएं कि मैं दूसरी शादी कब कर रहा हूं।"

लोगों को इस बात पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है कि ऐश और अभि जैसे बेहतरीन कपल इस तरह का कोई फैसला लेंगे। लोगों ने भी अपनी राय जताते हुए कहा है कि अगर अभिषेक को तलाक लेना ही होता तो वो कब का ले लेते। आखिर ऐश को लेकर कई बार इस तरह की खबरें आई हैं। लेकिन अभी तक ये रिश्ता कायम है क्योंकि दोनों को एक दूसरे पर भरोसा है। तो कुल मिलाकर इस तरह की खबरों को बेवजह ना फैलाएं।

लोगों ने मीडिया को भी इस बात का दोषी ठहराया है कि वो बिना सिर पैर के कुछ भी खबर बना देते हैं। लेकिन इस तरह से किसी के रिश्ते को लेकर इतनी बड़ी बात कहने से पहले किसी को भी दस बार सोचना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X