ऐश के फैंस के लिए खास होगा कांस, करेंगी अपने कमबैक की अनाउंसमेंट

ऐश्वर्या राय बच्चन भले ही कांस फिल्म फेस्टविल के पहले दिन रेड कार्पेट पर ना चल सकीं लेकिन उनके फैंस के लिए इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय का आना काफी खास होने वाला है। खबर है कि इस साल ऐश्वर्या राय बच्चन कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने बॉलीवुड कमबैक के बारे में बताएंगी। सूत्रों के अनुसार ऐश्वर्या राय बच्चन ने आखिरकार संजय गुप्ता की अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म से बॉलीवुड में अपनी वापसी का फैसला किया है और बात की घोषणा वो कांस फिल्म फेस्टिवल में करेंगी। हालांकि ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर कई निर्माता फिल्में बनाना चाहते हैं लेकिन ऐश्वर्या राय ने सोच समझकर संजय गुप्ता की ही फिल्म को अपनी कमबैक फिल्म के रुप में चुना है।

ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस उस समय निराश हो गये जब ऐश की लंदन से लेकर नाइस की फ्लाइट कैंसिल होने के चलते ऐश 67वें कांस फिल्म फेस्टिवल में भाग ना ले सकीं। ऐश्वर्या जो कि लोरियॉल कंपनी को पिछले 13 सालों से कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रमोट कर रही हैं के इस साल रेड कार्पेट पर ना चल पाने से कंपनी की टीम भी काफी निराश थी लेकिन बाद में खबर आई कि ऐश 20 या 21 मई को कांस फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेड पर नज़र आएंगी। हालांकि अभी तक डेट कंफर्म नहीं हुई है।

इस साल लोरियॉल ने कैंसर को लेकर जागरुकता फैलाने का अभियान भी शुरु किया है और ऐश इसका भी हिस्सा होंगी। ऐश ने फैसला किया है कि वो कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान ही अपने बॉलीवुड कमबैक को लेकर घोषणा करेंगी। तो कुल मिलाकर अगर पहले दिन ऐश रेड कार्पेट पर ना चल सकीं तो इस दिन की निराशा को वो अपने कमबैक की खुशखबरी के साथ ऐस पूरा कर देंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X