अभिषेक बच्चन के को-स्टार अमित साध ने भी कराया कोरोना टेस्ट- ट्विट कर बताया रिजल्ट

बच्चन परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। हाल ही में अभिषेक बच्चन अपने वेब सीरिज 'ब्रीद' की डबिंग के लिए स्टूडियो गए थे, जहां उनके को-स्टार अमित साध भी थे। लिहाजा, अभिषेक के कोरोना संकम्रित पाए जाने के बाद अमित साध ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया है। उन्होंने टेस्ट का नतीजा शेयर करते हुए कहा, पहली बार खुश होकर कहता हूं कि मैं निगेटिव हूं।

Recommended Video

Abhishek Bachchan के contact में आने के बाद Amit Sadh का हुआ Corona test, आ गई Report| FilmiBeat

अमित साध ने ट्विटर पर लिखा- 'मेरे लिए प्रार्थना और चिंता जाहिर करने के लिए धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बहुत से लोग इससे लड़ रहे हैं। उनके लिए मेरी दुआ और कामना। एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत होती है।'

amit sadh

गौरतलब है कि अमित साध और अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक वेब सीरीज के लिए साथ काम किया था जिसकी डबिंग के लिए उन्हें स्टूडियो में जाना पड़ रहा था। अभिषेक बच्चन और अमित साध 'साउंड एंड विजन' स्टूडियो में डबिंग के लिए गए थे, जिसे फिलहाल बंद कर दिया गया है।

कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं अब तक ये बॉलीवुड-टीवी सितारे, कनिका कपूर से अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय तक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X