Exclusive: प्यार, समर्पण और त्याग के उदाहरण हैं अभि-ऐश
दोनों के प्यार का बीज आराध्या बच्चन आज उनके जीवन को और खुशनुमा बना दिया है। लोगों ने ट्विटर और फेसबुक पर जमकर दोनों सितारों को दुआएं और शुभकामनाएं दी हैं। जिसके लिए अभिषेक और ऐश्वर्या ने भी शु्क्रिया अदा किया है।
बच्चन परिवार अपने संस्कारों और परंपराओं के लिए ही जाना जाता है
ट्विटर-फेसबुक दोनों की तारीफों से भरे पड़े हैं। लोगों ने अभि-ऐश को परफेक्ट कपल बनाया है। दिल्ली निवासी सविता सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि भले ही अभिषेक और ऐश्वर्या राय दोनों शादी से पहले कहीं और इंगेज हों लेकिन शादी के बाद दोनों ने एक-दूसरे को समर्पित कर दिया है। प्यार, भरोसा ही किसी रिश्ते की नींव होती है जो कि दोनों के रिलेशनशिप में नजर आती है।
Pics: अभिषेक-ऐश्वर्या के रोमांटिक पल
ऐश्वर्या राय शादी से पहले ही काफी बड़ी अभिनेत्री थीं और विश्वसुंदरी का खिताब जीत चुकी थीं, बावजूद इसके उन्होंने शादी के बाद एक आम भारतीय नारी की तरह खुद को समेट लिया जो कि हर किसी के बस में नहीं होता है लेकिन शायद उनका यह गुण ही उन्हें औरों से अलग करता है।
तो वहीं बच्चन परिवार अपने संस्कारों और परंपराओं के लिए ही जाना जाता है, अभिषेक भी उन्ही संस्कारों और परंपराओं का ताराशा रूप हैं जो किसी भी वक्त अपनी लाइफ पार्टनर ऐश को सम्मान देना नहीं भूलते हैं।
कहना गलत ना होगा कि अभि-ऐश दोनों ही एक-दूसरे के लिए बने हैं, मानो या मानो अभि-ऐश बॉलीवुड के परफेक्ट कपल हैं। हमारी ओर से दोनों की जोड़ी यूं ही सलामत रहे।


Click it and Unblock the Notifications
