..................... Unseen Pics of Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan, ऐश्‍वर्या-अभिषेक की जिंदगी के कुछ रोमांटिक क्षण - Hindi Filmibeat

Pics: हॉट कपल अभिषेक-ऐश्वर्या के रोमांटिक पल

बैंगलोर। जब भी बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक सितारों की बात की जाती है तो सबसे पहले ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन और अभिषेक बच्‍चन ही नाम आता है। भले ही इन दोनों का नाम शादी से पहले कई लोगों के साथ जोड़ा गया हो लेकिन आज यह दोनों ही एक दूसरे के प्रति समर्पित हैं। अपने करियर के शुरूआती दिनों में संघर्ष करने वाले अभिषेक बताते हैं कि हमारी प्रेम कहानी 6 वर्ष पहले जेपी दत्‍ता की फिल्‍म 'उमराव जान' के सेट से प्रारम्‍भ हुई। जब मैं न्‍यूयॉर्क में था तो अपने होटल की बॉलकनी में खड़े होकर अपनी और ऐश्‍वर्या की शादी के बारे में सोचा करता था।

इसके कई वर्षों बाद 'गुरू' फिल्‍म के प्रीमियर के बाद इसी होटल की बॉलकनी में ऐश्‍वर्या ( देखें-ऐश्‍वर्या-सलमान की शानदार तस्‍वीरें) के सामने शादी का प्रस्‍ताव रखा। ऐश्‍वर्या अर्भिषेक की शादी पांच वर्ष पहले 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। इन दोनों की प्रेम कहानी किसी परीकथा से कम नहीं है। आज दोनों माता-पिता बन चुके हैं और बेहतर जीवन जी रहे हैं।

मां बनने के बाद जहां ऐश्‍वर्या अभी फिल्‍मों से दूर हैं वहीं अभिषेक की हाल में आयी फिल्‍म 'बोल बच्‍चन' ने काफी बेहतर बिजनेस किया और सफल फिल्‍म साबित हुई।

तस्‍वीरों में देखें ऐश्‍वर्या अभिषेक की रोमांटिक तस्‍वीरें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X