अभय देओल ने धर्मेंद्र की फोटो साझा करते हुए नेपोटिज्प पर किया पोस्ट- धड़ल्ले से वायरल
जब से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी की है इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर एक के बाद किसी ना किसी का बयान सामने आता रहता है। इस पूरे मामला में अभिनेता अभय देओल भी काफी समय से लगातार बोल रहे हैं और भाई भतीजावाद पर अपनी बात रख रहे हैं। एक बार से फिर से उन्होने इसपर अपनी बात रखी है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। अभय देओल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है और नेपोटिज्म पर निशाना साधा है।
अभय देओल लिखते हैं.. 'धर्मेद्र मेरे चाचा जी हैं जिनको मैं प्यार से पिताजी कहता हूं। वो एक आउटसाइडर थे, उन्होने अपने दमपर इंडस्ट्री में एक मुकाम बनाया। दिल से कहूं तो मुझे इस बात को लेकर काफी ज्यादा प्रसन्नता है कि इस समय पर्दे के पीछे क्या होता है उस पर अब एक एक्टिव बहस चल रही है। नेपोटिज्म की बात करें तो ये एक छोटा सा पार्ट है। अगर अपनी बात करूं तो मैने खुद के परिवार के साथ सिर्फ एक फिल्म की है।
असम पुलिस ने साझा किया प्रभास की 'राधे श्याम' का पोस्टर- कोरोना फैक्ट के साथ शानदार मैसेज


Click it and Unblock the Notifications











