'द हर्ट लॉकर' के बाद भारतीय फिल्म करेंगे डेविड ब्रायन

पढें : 'द हर्ट लॉकर' की ऑस्कर में बड़ी जीत
फिल्म 'द हर्ट लॉकर' में अपने काम के लिए ऑस्कर पाने वाले ब्रायन '1-800-लव' के निर्माण डिजाइनर हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और टायरवाला की पत्नी पाखी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। दरअसल टायरवाला अपनी फिल्म में वास्तविक लंदन दिखाना चाहते थे और इसके लिए वह ब्रायन की मदद लेना चाहते थे।
फिल्म '1-800-लव' ब्रायन की 'द हर्ट लॉकर' के बाद प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म होगी। ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त संगीतकार ए. आर. रहमान ने इस फिल्म में संगीत दिया है। फिलहाल फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है।
abbas tyrewala अब्बास टायरवाला ऑस्कर द हर्ट लॉकर बॉलीवुड हॉलीवुड bollywood hollywood oscars the hurt locker


Click it and Unblock the Notifications