'द हर्ट लॉकर' की ऑस्कर में बड़ी जीत

कैथरीन बिगेलो सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
इसी फिल्म के लिए कैथरीन बिगेलो को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर भी मिला है। इस तरह वह निर्देशन के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला निर्देशक बन गई हैं।
सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा
लेखक मार्क बॉयल ने फिल्म 'द हर्ट लॉकर' के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा का पुरस्कार हासिल किया। इराक की पृष्ठभूमि आधारित बॉयल की पटकथा में युद्ध की अराजकता का वर्णन है।
सर्वश्रेष्ठ संपादन
फिल्म 'द हर्ट लॉकर' के लिए बॉब मुरावस्की और क्रिस इंस को सर्वश्रेष्ठ संपादन के ऑस्कर पुरस्कार से नवाजा गया है।
सर्वश्रेष्ठ साउंड एडिटिंग
पॉल एन. जे. ऑटोसन को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ साउंड एडिटिंग का पुरस्कार मिला है जबकि इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग के ऑस्कर से रे बेकेट और ऑटोसन को संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया है।
पढें : जैफ, सांड्रा को सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए ऑस्कर


Click it and Unblock the Notifications











