मकदूम शेरवानी में सजेंगे दूल्हे आयुष, सलमान ने सबको कहा शुक्रिया
अर्पिता खान आज बॉयफ्रेंड आयुष शर्मा के साथ सात फेरों में बंध जाएंगी। शादी पंजाबी रीति रिवाज़ों से होगी और पूरा बॉलीवुड फलकनुमा पैलेस में इकट्ठा होगा। अर्पिता को किये गए वादे के अनुसार सलमान ने उनकी शादी बिल्कुल किसी फेयरीटेल की तरह करने का फैसला किया और आज है इस फेयरीटेल का क्लाईमैक्स।
पढ़िए: शाहरूख भाई ने अर्पिता को केया दिया वेडिंग गिफ्ट
अर्पिता के होने वाले पति आयुष शर्मा को मकदूम ब्रदर्स ने शेरवानी गिफ्ट की है। ये कोई ऐसी वैसी शेरवानी नहीं है जनाब बल्कि इस बेशकीमती शेरवानी में ऑस्ट्रिया से लाए स्वारोज़्की जड़े हैं। वहीं सुनहरे रंग की इस शेरवानी में जामवर का इस्तेमाल किया है। अब आयुष इस शेरवानी में कैसे लगेंगे ये तो फिलहाल शादी के बाद पता चलेगा लेकिन आधा बॉलीवुड शादी में शरीक होने हैदराबाद पहुंच चुका है।
सलमान खान ने भी अर्पिता और आयुष की तरफ से सबको शुक्रिया अदा किया और कहा कि वे शादी की कुछ तस्वीरें ट्वीट ज़रूर करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












