आशिकी फेम राहुल रॉय ने अस्पताल से शेयर की फोटो, ऐसी है हालत-जानिए हेल्थ अपडेट
बॉलीवुड की फिल्म आशिकी से लाइम लाइट में आए एक्टर राहुल रॉय बीते 19 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक की वजह से मुंबई स्थित वॉकहॉर्डट हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बीते कई दिनों से उनकी तबीयत में सुधार देखने को मिल रहा है। राहुल अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लगातार अपने हेल्थ को लेकर अपडेट दे रहे हैं।लेटेस्ट इमेज में राहुल रोल अस्पताल के बेड पर ब्रेकफास्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल की इस तस्वीर से मालूम चलता है कि वे उनकी तबीयत में अब सुधार आ चुका है।
राहुल रॉय ने अपनी लेटेस्ट इमेज को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि अस्पताल में 19वें दिन ब्रेकफास्ट का आनंद ले रहा हूं। स्वस्थ्य होने के रास्ते पर हूं। डॉक्टर्स और बहन प्रियंका रॉय सख्ती से डायट का ख्याल रख रहे हैं। आप सभी को बहुत सारा प्यार, राहुल रॉय। राहुल रॉय की इस फोटो पर उनके फैन्स जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे है। वहीं सुनील शेट्टी ने राहुल की इस फोटो को लाइक भी किया है।
अक्षय और सलमान पर दीया मिर्जा का कटाक्ष, कहा- छोटी लड़कियों के साथ काम करते 'बूढ़े' एक्टर!


Click it and Unblock the Notifications











