Exclusive: 'आशिकी 2' ने आशिक बना दिया
शुक्रवार को पर्दे पर मोहित सूरी निर्देशित एक प्यार का अफसाना सिल्वर स्क्रीन पर पहुंचा है जिसके मोहपाश में लोग बंधे हुए नजर आ रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं भट्ट कैंप की रोमांटिक-मेलो ड्रामा आशिकी 2 की। जिसने शुक्रवार को धमाकेदार ओपनिंग की है। सुरमयी संगीत से सजी इस फिल्म ने पहले दिन अपने शो में गानों के बल पर लोगों को अपनी ओर खींच ही लिया है।
फिल्म का शो देखकर लौटे लोगों से वनइंडिया ने एक्सक्लूसिव बात-चीत की तो उनमें से अधिकांश लोगों ने फिल्म के डॉयला़ग हम से कहे तो किसी ने गाने को ही गुनगुना दिया। ऐसा लंबे समय बाद हुआ है कि किसी फिल्म के गाने को लोगों ने दिल से महसूस किया है और उसे वैसे गुनगुनाया है जैसे कि लोग सदाबहार गीतों के गाते हैं। कहना गलत ना होगा कि आशिकी 2 के संगीत ने लोगों को अपना मुरीद बना लिया है।वैसे कुछ लोगों को फिल्म का अंत पसंद नहीं आया क्योंकि इस बार फिल्म में हैप्पी एडिंग नहीं है।लेकिन कुल मिलाकर दर्शकों के रूझानों से लगता है कि फिल्म लोगों को अच्छी लग रही है लेकिन अभी भी हमको बॉक्सऑफिस रिपोर्ट का इंतजार है जिससे सही-सही अंदाजा लग सके कि क्या वाकई में आशिकी 2 ने लोगों को आशिक बना दिया।
फिल्म के निर्माता विक्रम भट्ट हैं तो फिल्म में लीड रोल आदित्य राय कपूर और श्रद्धा कपूर ने निभाया है जिन्हें कि लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है।


Click it and Unblock the Notifications
