आशिकी 2 देखकर रो पड़े लोग- दर्शकों का रिव्यू

आदित्य रॉय कपूर और श्रृद्धा कपूर की फिल्म आशिकी 2 को देखने के बाद लोगों के रिएक्शन कुछ ऐसे थे कि आप यकीन नहीं करेंगे। कुछ की आंखें आंसुंओं से भरी रह गयीं तो कोई बच्चों की तरह रोया। फिल्म को देखने के बाद आशिकों की कुछ यही हालत थी। आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रृद्धा कपूर के सच्चे प्यार और बिना किसी मतलब के एक दूसरे का साथ देने का जुनून लोगों को कुछ इस कदर पसंद आया कि सिनेमाहॉल के हर एक शो में शांति और सन्नाटा था। किसी को भी इस प्यारी और दिल को छू देने वाली लव स्टोरी को देखते समय किसी भी तरह की आवाज या शोर की डिस्टरबेंस नहीं चाहिए थी।

आशिकी 2 को देखने के बाद जब लोग सिनेमाहॉल से बाहर आए तो उनमे से अधिकतर की आंखें नम थीं तो कुछ के चहरे पर इस बात की खुशी थी कि काफी समय बाद उन्हें परदे पर सिर्फ और सिर्फ आशिकी देखने को मिली। पिछले कुछ समय से सिनेमाहॉल में सिर्फ और सिर्फ एक्शन, कॉमेडी ही नज़र आ रही थी लेकिन प्यार ढूंढ रहे लोगों के लिए एक भी प्यार को डेडीकेटेड फिल्म नहीं बन रही थी। आखिरकार मोहित सूरी और महेश भट्ट ने मिलकर प्यार करने वालों को डेडीकेट करते हुए अपनी म्यूसिकल हिट फिल्म आशिकी का सीक्वल आशिकी 2 परदे पर उतारा और लोगों की उम्मीदों को पूरा किया।

आशिकी 2 को देखने के बाद कुछ लोगों की राय थी कि श्रृद्धा कपूर ने फिल्म में एक्टिंग नहीं की है तो कुछ का कहना है फिल्म बहुत स्लो है। किसी ने कहा कि फिल्म आज के जमाने के अनुसार नहीं है। लेकिन सच तो है कि ये फिल्म किसी जमाने को देखकर नहीं बनाई गयी है ये फिल्म सिर्फ और सिर्फ प्यार करने वालों को समर्पित है। जो बिना किसी मतलब के सिर्फ एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। आइये देखते हैं कि आशिकी 2 को देखने के बाद लोगों की क्या राय थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X