प्रकाश झा ही हैं असली प्रभाकर : अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन अपनी नयी फिल्म आरक्षण में एक कॉलेज प्रोफेसर की भूमिका में हैं। प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बिग बी उन्हीं के जैसी दाढ़ी और बालों में नजर आयेंगे। यही नहीं, अमिताभ ने अपने किरदार के लिए प्रकाश झा की तरह पोशाकें भी पहनी हैं। प्रकाश झा कहते हैं कि इससे अनोखा कुछ और नहीं हैं।
अमिताभ ने तय किया है कि वे इस किरदार में मेरी नकल करेंगे। उन्होंने मेरे जैसे कपड़े भी पहने। मुझे थोड़ी प्रसन्नता भी हुई, क्योंकि मैंने कभी भी इस बात पर ध्यान नहीं दिया था कि मैं क्या पहनता हूं या कैसा दिखता हूं। इसलिए यदि अमिताभ को मुझमें हीरो की तरह का किरदार नजर आया तो इसका मतलब मैं जरूर कुछ सही कर रहा हूं।
यहां तक कि बिग बी के इस किरदार के लिए प्रकाश की अलमारी से कुछ वस्तुएं भी उधार लीं। फिल्म की ड्रेस डिजाइनर प्रियंका मुंदड़ा कहती हैं कि जब मैं अमिताभ और प्रकाश झा का किरदार के रूप में उनके रूप को लेकर चर्चा कर रहे थे तो एक रोचक बात हुई। अमिताभ ने अचानक प्रकाश की ओर इशारा किया और कहा कि यह है प्रभाकर आनंद। अमिताभ कहते हैं कि हम सभी इस बात से सहमत हैं। तो सभी तैयार हो गये और तय हुआ कि उनकी तरह के कपड़ों में ही बिग बी नजर आयेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












