बेकार है आरक्षण और बकवास कर रहे हैं अमिताभ : लालू प्रसाद यादव
शिक्षा में फैले आरक्षण को पर्दे पर दिखाने की इच्छा रखने वाले प्रकाश झा की फिल्म को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है। आरजेडी प्रमुख ने फिल्म और फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन पर निशाना साधते हुए कहा है कि फिल्म तो बेकार है ही और अमिताभ भी बकवास कर रहे हैं।
गौरतलब है कि तीन राज्यों में बैन किया जाने पर फिल्म आरक्षण के मुख्य कलाकार अमिताभ बच्चन ने अपनी प्रतिक्रिया ब्लॉग पर दी है कि कुछ राजनीति तंत्र अपनी मनमानी के चलते कला पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। जो कि सरासर गलत है। अगर सब कुछ हमारे राजनेताओं को करना है तो फिर सेसंर की क्या जरूरत है। अमिताभ ने लिखा है कि नेतागण को अपनी व्यवस्था से डर लगता है तभी तो वो इस तरह का कदम उठाते है।
वहीं यूपी में फिल्म में लगे दो महीने के बैन पर अमिताभ ने लिखा है कि क्या दो महीने बाद उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक हो जायेगी। फिल्म से माहौल नहीं बिगड़ेगा। ये कितनी हास्यापद बात है। आपको बता दें कि फिल्म आरक्षण को आज देश भर में प्रदर्शित होना है। लेकिन देश के तीन बड़े राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब और आंध्र प्रदेश में फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












