आराध्या का करियर आराध्या की च्वाइस: अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड के सितारे अधिकतर अपने माता-पिता की तरह ही अपने करियर के रुप में एक्टिंग चुनते हैं। लेकिन जरुरी नहीं कि अगर माता पिता का बॉलीवुड करियर बेहतरीन रहा हो तो बच्चों का भी करियर उतनी ही बुलंदी पर पहुंचे। अभिषेक बच्चन इस बात को बहुत ही अच्छी तरह से जानते हैं। क्योंकि खुद उनके साथ ऐसा ही हुआ है। अमिताभ बच्चन के बेटे होने का फायदा तो उन्हें मिला लेकिन अमिताभ जैसी कामयाबी कभी भी अभिषेक को नहीं मिली। अब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या के करियर को लेकर काफी बातें हो रही हैं। लोग अभिषेक से पूछ रहे हैं कि आराध्या बडी़ होकर क्या बनेंगी। ऐसा में अभिषेक का कहना है कि ये फैसला पूरी तरह से आराध्या का होगा। अभिषेक ने ये भी कहा कि वो और ऐश्वर्या राय सिर्फ आराध्या को प्यार, अच्छी शिक्षा और मार्गदर्शन देंगे।

अभिषेक बच्चन ने हाल ही में रितु बेरी के फैशन शो में बतैर चीफ गेस्ट उपस्थिति दर्ज कराई। रितु बेरी का यह फैशन शो बच्चों के लिए था जिसमें रितु बेरी ने बच्चों के लिए नये-नये कलेक्शन को शो-केस किया। अभिषेक बच्चन ने शो के दौरान ये पूछे जाने पर कि नन्हीं आराध्या क्यों रैंप पर नहीं आईं कहा "मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा। मैं एक फिल्म एक्टर हूं और ये बच्चे हम बड़ों से भी अच्छी तरह ये कर रहे हैं। अपनी बेटी के बारे में मैं ये कह सकता हूं कि ये पूरी तरह से आराध्या की च्वाइस होगी उसे अपना करियर चुनने देना चाहिए। अभी वो दुबई में हैं और बहुत छोटी हैं। लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि इस तरह के अच्छे कामों में वो बड़े होने के बाद अपना सहयोग जरुर देंगी।"

अभिषेक बच्चन ने शो के दौरान एक तीन साल की बच्ची जो कि अपने जूतों के लेस बिना बांझे रैंप वॉक पर आ गयी थीं के पास जाकर उनके जूतों के लेस बांधे। बच्ची अपने जूतों के लिस खुले देखकर रैंप पर रोने लगी थी। अभिषेक बच्ची को रोता देख खुद को रैंप पर जाने से रोक नहीं पाए। अभिषेक ने खुद उस बच्ची के जूतों के लेस को बाधा और बच्ची को चुप कराया। शो के बाद अभिषेक ने बच्चों के साथ डांस भी किया और उनके साथ काफी वक्त गुजारा। अभिषेक ने कहा "मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं। उन्हें रैंप पर बड़ों से बेहतर वॉक करते देखने से ज्यादा मजेदार कुछ नहीं हो सकता।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X