अपनी लाडो के बारे में क्या बोल गये पापा अभिषेक
बॉलीवु़ड की मोस्ट चार्मिंग बेटी.. बेबी आराध्या के बारे में जानने को लोग हमेशा बेकरार रहते हैं। इसी बेकरारी का सबूत उस समय दिखा जिस समय उनके पापा अभिषेक बच्चन से कुछ लोगों ने पूछ लिया कि आराध्या बड़े होकर क्या बनेगी? जिस पर जूनियर बी ने कहा कि आराध्या अपने जीवन और करियर का फैसला खुद करेगी।
एक बाप होने के नाते मेरा कर्तव्य सिर्फ इतना ही है कि मैं उसे उसे अच्छी शिक्षा दिलाऊं, उसे सही-गलत का मतलब समझाऊं, मार्गदर्शन करूं और बहुत सारा प्यार करूं। मेरी ओर से उस पर कभी भी उसके करियर को लेकर कोई दवाब नहीं रहेगा। वो जो चाहेगी वो करेगी। पहले वक्त आने दीजिये, अभी तो वो बहुत छोटी है।
अभिषेक ने यह बात रितु बेरी के फैशन शो के दौरान कहीं। आपको बता दें कि डेढ़ साल की बेबी आराध्या अभी से करोड़ों की मालकिन है। खबर है कि अभि-ऐश ने दुबई में 54 करोड़ की संपत्ति खरीदी है जो कि आराध्या के नाम पर है।यहां आपको यह भी बताते चले कि 16 नवंबर 2012 को, जो कि आराध्या का पहला जन्मदिन था, उनके दादू अमिताभ ने बेबी को बीएमडबल्यू गिफ्ट की थी। पिछले दिनों अपनी बेटी को लिए बेताब मीडिया को देखकर उनकी म्ममी ऐश्वर्या राय ने मीडिया वालों पर गुस्सा भी निकाला था और बेबी की फोटो लेने से मना भी किया था।


Click it and Unblock the Notifications












