54 करोड़ की मालकिन है बेबी आराध्या
कहते हैं ना कुछ लोग मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा होते हैं और पैदा होते ही सेलिब्रेटी बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है आराध्या बच्चन के साथ। जो कवि हरिवंश राय बच्चन की परपोती, अमिताभ बच्चन-जया बच्चन की पोती और अभिषेक-ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी हैं।
डेढ़ साल की बेबी आराध्या अभी से करोड़ों की मालकिन है। खबर है कि अभि-ऐश ने दुबई में 54 करोड़ की संपत्ति खरीदी है जो कि आराध्या के नाम पर है।
आपको याद होगा कि 16 नवंबर 2012 को, जो कि आराध्या का पहला जन्मदिन था, उनके दादू अमिताभ ने बेबी को बीएमडबल्यू गिफ्ट की थी। बच्चन परिवार की लाडली आराध्या को एक नजर देखने के लिए पूरी दुनिया बेताब रहती है।हाल ही में आराध्या को भोपाल में देखा गया था जहां वो अपनी पूरी फैमिली के साथ अपनी दादू का ससुराल देखने पहुंची थी। अमिताभ इन दिनों अपने ससुराल यानी भोपाल में हैं। वहां वो प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह की शूटिंग कर रहे हैं। जो की 15 अगस्त को रिलीज होगी।
फिल्म में अमिताभ बच्चन अन्ना हजारे का रोल निभा रहे हैं। मालूम हो कि भोपाल में अमिताभ बच्चन की सास और जया बच्चन की मां रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












