तस्वीरों में: ABC से पहले आराध्या ने पढ़ा BMW
बॉलीवुड के सितारों के बच्चे जन्म लेते ही स्टार बन जाते हैं उन्हें किसी भी तरह की पब्लिसिटी की कोई जरुरत नहीं होती। मीडिया खुद इनकी एक झलक पाने के लिए इनके आगे पीछे घूमती है। इसीलिए बॉलीवुड सितारे अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए इंडिया से बाहर भेज देते हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन भी एक ऐसी ही स्टार हैं। जिन्हें जी भर देखने को मीडिया तक तरस गयी। कल यानी 16 नवंबर को आराध्या ने अपना पहला जन्मदिन मनाया और उनका ये जन्मदिन उनके साथ साथ मीडिया के लिए भी यादगार बन गया।
आराध्या का पहला जन्मदिन का तोहफा ही इतना शानदार था कि आने वाले जन्मदिन तोहफों के बारे में तो कोई शायद अंदाजा भी नहीं लगा सकता। अपने इस जन्मदिन पर आराध्या को अपने पापा अभिषेक की तरफ से एक मिनी कूपर एस मिली जिसे इंडिया में बीएमडब्लू सेल करता है। यानी की अपनी नन्हीं आराध्या मम्मी ऐश्वर्या की सट्रॉबेरी और पापा की लाडली परी ने आम बच्चों की तरह 'एबीसी' पढ़ने के बजाय 'बीएमडब्लू' पढ़ा।
आराध्या पहला जन्मदिन बड़े ही साधारण तरीके से मनाया गया और इस पार्टी में सिर्फ घर के सदस्य ही शामिल थे। अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ही इस पार्टी के गेस्ट और होस्ट थे। अब आराध्या के जन्मदिन की तस्वीरें देखने को तो आप भी बेताब होंगे तो आइये दिखातें आराध्या के जन्मदिन की वो तस्वीरें जो अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर पोस्ट की है। इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि किस तरह आराध्या ने अपने पूरे परिवार के साथ अपना पहला जन्मदिन मनाया।


Click it and Unblock the Notifications











