..................... Aaradhya to decide career herself, says abhishek, अपना करियर खुद तय करेगी आराध्‍या बच्‍चन - Hindi Filmibeat

अपना करियर खुद तय करेगी आराध्‍या बच्‍चन

By Ajay Mohan

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्‍टार अभिषेक बच्‍चन और ऐश्‍वर्या ने जब अपनी बेटी आराध्‍या के लिये 54 करोड़ की संपत्ति खरीदी तो दुनिया भर के मीडिया में खलबली मच गई। कई जगह यह तक खबरें फैल गईं कि आराध्‍या भविष्‍य की सुपरस्‍टार हैं। ऐसी खबरों पर विराम लगाते हुए पिता अभिषेक बच्‍चन ने कहा है कि बेटी आराध्‍या को अपना करियर चुनने की पूरी आजादी होगी। वो क्‍या बनेगी यह वो खुद तय करेगी।

अभिषेक ने कहा कि वे पिता होने के नाते उनकी जिम्मेदारी उसे अच्छी शिक्षा दिलाने, प्यार देने और उसका ख्याल रखने की है। आराध्या नबंबर 2012 में एक साल की हुईं। उस दौरान दादा अमिताभ ने अपनी पोती को कार गिफ्ट की थी।

दिल्‍ली में ऋतु बेरी के फैशन शो में हिस्सा लेने आये अभिषेक से जब यह पूछा गया कि आराध्‍या क्‍या बनेगी, तो जवाब दिया, "यह आराध्या की अपनी पसंद होगी कि वह क्या करना चाहती है और क्या नहीं, हमें उसके फैसले का इंताजार करना चाहिए। यहां आना काफी मजेदार रहा। मैं एक अभिनेता हूं, जबकि ये बच्चे (कार्यक्रम में भाग लेने वाले) मुझसे ज्यादा बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं।"

दिल्‍ली में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन ऑटिज्म बीमारी और निराश्रित बच्चों की मदद के लिए राशि एकत्र करने के उद्देश्य से किया गया था। कार्यक्रम में अभिषेक ने बच्चों के साथ रैंप पर मस्ती की, उन्होंने 'बंटी और बबली' 'कजरारे' 'बोल बच्चन' और 'देसी गर्ल' गानों पर नृत्य भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X