अभि-ऐश की बेटी आराध्या जपती है गायत्री मंत्र
आराध्या बच्चन..महज डेढ साल में वो अटेंशन हासिल कर लिया है जो कि बड़े-बड़ो के बस में नहीं होता है। बच्चन खानदान की इस तीसरी पीढ़ी के बारे में लोग जानने को हर पल बेकरार रहते हैं। आराध्या के बारे में नयी खबर यह है कि डेढ़ साल की प्यारी आराध्या गायत्री मंत्र को पूरी तरह बोल लेती हैं। यही नहीं उसे 1से 10 तक की गिनती और A से z तक के अल्फाबेट भी बोलने आते हैं। जिसकी जानकारी एक डेली न्यूज के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन ने मीडिया को दी।
अभी पिछले दिनों ही आराध्या के दादू अमिताभ ने ब्लॉग पर लिखा था कि उनका जीवन उस समय सफल हो गया जिस समय आराध्या ने उन्हें दादू कहा था। आराध्या के लिए अमिताभ के यह शब्द उनके मोह का स्पष्ट रूप से दिखाते हैं।पिछले दिनों अपनी बेटी के लिए अभि-ऐश ने दुबई में 54 करोड़ की संपत्ति खरीदी है। हाल ही में आराध्या को भोपाल में देखा गया था जहां वो अपनी पूरी फैमिली के साथ अपनी दादू का ससुराल देखने पहुंची थी। अमिताभ इन दिनों अपने ससुराल यानी भोपाल में हैं। वहां वो प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह की शूटिंग कर रहे हैं। जो की 15 अगस्त को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
