आमिर-किरण ने 'धोबीघाट' पर मनाया गणतंत्र दिवस

By Jaya Nigam

Aamir Khan, Kiran Rao
आमिर खान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर मुंबई के महालक्ष्मी धोबीघाट पर झंडा फहराया। आमिर ने धोबीघाट की रिलीज के बाद, प्रमोशन के लिए ये पहला इवेंट किया। वैसे इस कदम को आमिर की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है क्योंकि धोबी संघ आमिर की फिल्म में 'धोबी' शब्द आने से नाखुश थे।

पढ़ें - धोबीघाट की सबसे कमजोर कड़ी आमिर खान

आमिर ने अपने स्वभाव के विपरीत ना सिर्फ धोबियों से इस बात के लिए माफी मांगी बल्कि उनकी भावनाओं को चोट ना लगे इसलिए फिल्म का नाम बदलने की भी मंशा जाहिर की। लेकिन आमिर की इस दिलेरदिली को देख कर अखिल भारतीय धोबी महासंघ ने फिल्म का नाम बदलने की मांग वापस ले ली और आमिर को भी ऐसा कुछ करने से मना कर दिया।

आमिर ने तो धोबीघाट पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर धोबियों से अपनी जान छुड़ाई। लेकिन वो दर्शक जो धोबीघाट आमिर की वजह से देखने गए थे, फिल्म में उनका प्रदर्शन देख कर खासे निराश हुए हैं । आमिर के पास इन दर्शकों के लिए भी जवाब है, वे अब कहते घूम रहे हैं कि मैने तो पहले ही कहा था कि धोबीघाट सबके लिए नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X