..................... Aamir to celebrate advance birthday with media on 13 March - Hindi Filmibeat

आमिर मनाएंगे एडवांस बर्थडे..

बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों से सेलिब्रिटीज ने अपना जन्मदिन मीडिया कर्मियों के साथ मनाने का एक नया ट्रेंड शुरु किया है। आमिर खान, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों ने इस ट्रेंड को शुरु किया और अब तो ये हालात हैं कि अगर जन्मदिन पर कहीं बाहर का प्लान हो तो ये सेलिब्रिटीज जाने से पहले मीडिया के साथ जन्मदिन पार्टी मनाकर ही जाते हैं।

आमिर खान भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। असल में इस साल आमिर खान अपने परिवार व बॉलीवुड दोस्तों के साथ बाहर जन्मदिन की पार्टी करने जा रहे है लेकिन मीडिया जो कि आमिर के जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार कर रही है उन्हें भी आमिर नाराज नहीं करना चाहते थे और इस वजह से उन्होंने डिसाइड किया है कि वो 13 मार्च को ही अपना जन्मदिन मना लेंगे।

13 मार्च को आमिर मुंबई में मीडिया को बुलाकर जन्मदिन की पार्टी करेंगे और उसी रात अपने जन्मदिन के लिए निकल जाएंगे। आमिर ने बताया कि अभी तक उन्हें नहीं पता है कि उनकी पत्नी किरण ने क्या प्लान बनाया है और वो क्या सरप्राइज देने वाली हैं। तो देखते हैं इस साल आमिर अपने जन्मदिन पर क्या खास कहने वाले हैं और मीडिया उन्हें क्या खास तोहफा देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X