ALL izz well,पर तीनों का साथ काम करना मुश्किल है: आमिर
आमिर शाहरूख सलमान....आमिर शाहरूख सलमान....आमिर शाहरूख सलमान....आमिर शाहरूख सलमान....क्या हुआ चकरा गए ना! हमारा भी यही हाल है। अब तो ऐसा लगता है कि इन तीनों की बात किए बिना ना दिन गुज़रता है, ना रात होती है। अच्छा बुरा, गॉसिप न्यूज़ जो भी हो पर आमिर - शाहरूख और सलमान पिछले एक महीने से कुछ ज़्यादा ही सुर्खियों में हैं।
अर्पिता खान को तहे दिल से शुक्रिया पर ये कहानी इतनी दिलचस्प होती जा रही है कि बात किये बिना भी नहीं रहा जाता। आखिरी एपिसोड में आपने पढ़ा था कि तीनों का भरत मिलाप सीज़न 2 होने जा रहा है। अगर कैसे...पूछ रहे हैं, तो आप थोड़ा सा लेट हैं और क्लिक करके जानिए क्या था भरत मिलाप सीज़न 2 ।
खैर अब ताज़ा खबर ये है कि आमिर खान ने कहा है कि भले ही वो शाहरूख और सलमान दोस्त हो गए हैं। पर इन तीनों का साथ काम करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। इतना ही नहीं उनका कहना है कि कैमियो रोल की भी दूर दूर तक कोई संभावना नहीं है। अब इसका मतलब ये था कि वो तीनों ही बहुत टैलेंटेड है और एक ही फिल्म में तीन टैलेंटेड किरदार बुन पाना मुश्किल है। या इसका मतलब ये था कि भले ही इन तीनों के बीच ऑल इज़ वेल हो गया है पर आमिर परफेक्शनिस्ट ही हैं! वो 'ऐसी वैसी' फिल्में नहीं करते। भई वाह आमिर...ये तो गज़ब का सस्पेंस बनाया आपने!


Click it and Unblock the Notifications
