आमिर ने 12 महीनों में ठुकराई 200 स्क्रिप्ट
मुंबई। किसी भी प्रोजेक्ट पर गहराई से सोंच विचार कर हां करने वाले आमिर खान ने हाल ही में आयी विशाल भारद्वाज की स्क्रिप्ट को मना कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है पिछले 12 महीनों में आमिर ने अपने प्रोडक्शन हाउस में आयी लगभग 200 स्क्रिप्ट को नकार दिया है। जिसमें से कुछ बड़े निर्देशकों की हैं। जिसमें से विशाल भारद्वाज, प्रदीप सरकार और प्रियदर्शन भी हैं।
गौरतलब है कि आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी लगभग सभी फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया है। लगान, तारे जमीन पर, पीपली लाइव, जाने तू या जाने ना और देल्ही बेली की सफलता से उनका रिकॉर्ड शत प्रतिशत है अत: आमिर भी किसी बड़े नाम के कारण अपने रिकॉर्ड को खराब नहीं करना चाहते हैं।
आमिर की आखिरी फिल्म तलाश थी जिसे आपेक्षिक सफलता नहीं मिल पाई थी लेकिन वह किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर जल्दबाजी के मूड में नहीं हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि हंगामा, हलचल, हेराफेरी, भागमभाग सहित लगभग80 फिल्मों का निर्देशन कर चुके प्रियदर्शन भी अामिर को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। जिस पर अभी कुछ भी साफ नहीं हो सका है।


Click it and Unblock the Notifications
