..................... Aamir Khan's look for the new film dangal - Hindi Filmibeat

PICS:हरियाणवी जट बनकर 'दंगल' करने को तैयार भोजपुरी Pk!

आमिर खान दंगल करने को तैयार हैं और उनके लुक को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार वो कुछ बेहद अलग और बिल्कुल खास देने वाले हैं। क्योंकि वो आमिर खान जो अपने लुक्स को लेकर बहुत ही ज़्यादा सतर्क रहते थे अब सफेद बालों में दाढ़ी मूंछ लेकर तैयार हैं।

आमिर फिल्म में एक हरियाणवी कुश्तीबाज़ का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी बेटियों के कोच बनकर उन्हें दंगल करना सिखाएंगे। आमिर का ये पिता वाला एंगल आपने आज से पहले किसी फिल्म में नहीं देखा है और यही इस कहानी की यूएसपी है।

इस फिल्म में आमिर दो पहलवान बेटियों के पहलवान पिता बने हैं। और ये पिता अपनी बेटियों को अच्छी पहलवानी का गुर सिखाकर उन्हें विजेता बनाने की कोशिश करेंगे। यानि कि आमिर बने हैं अपनी ही बेटियों के कोच। फिल्म असली कहानी से प्रेरित बताई जा रही है।

दंगल कहानी है पुरुष प्रधान समाज से लड़कर पहलवानी के दांव-पेचों के दम पर तिरंगे का सम्मान बढ़ाने वाली हरियाणा की 2 बेटियों की। हरियाणा के एक गांव की गीता और बबीता ने दिल्ली कॉमनवेल्थ खेल में विरोधियों को ऐसी पटखनी दी कि पूरा देश इन बेटियों के सम्मान में खड़ा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X