OUCH: रूक गई दंगल, कोई नहीं बनना चाहता आमिर की बेटी!

आमिर खान अपनी अगली फिल्म दंगल के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। अपने लुक पर अपनी बॉडी पर, अपनी फिटनेस पर। लेकिन, फिल्म फिलहाल होल्ड पर चली गई है। दरअसल, आमिर इस फिल्म में दो बेटियों के रेसलर पिता का किरदार निभा रहे हैं और बस यही है सारे फसाद की जड़।

दरअसल, फिल्म की कहानी में बेटियों का बहुत अहम किरदार है क्योंकि आमिर इन बेटियों को प्रॉपर ट्रेनिंग देकर उन्हें एक प्रतिष्ठित चैंपियनशिप का हिस्सा बनाते हैं। ऐसे में फिल्म के लिए चाहिए दमदार दो बेटियां।

लेकिन, फिलहाल तो एक भी बेटी फाइनल नहीं हुई है। आमिर खान की बेटी बनने के लिए पहले कंगना रनौत को अप्रोच किया गया लेकिन उनके पास डेट नहीं थी। इसके बाद खबरें आईं कि तापसी पन्नू, जिन्होंने बेबी में अपना जौहर दिखाया, फाइनल कर दी गईं पर उनसे भी बात नहीं बनी।

ALSO READ: ऋतिक की ये गलतियां बनीं आमिर का बोनस!

अब खबर है कि बदलापुर फेम राधिका आप्टे इस रोल के लिए ऑडीशन देंगी। ऐसे में जब तक बेटी फाइनल नहीं हो जाती तब तक फिल्म में आगे का काम नहीं हो सकता। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। दरअसल, ये बेटियों का किरदार फिल्म में सेकंड हाफ में ही आएगा और रोल बहुत ज़्यादा लंबा नहीं।

दरअसल, ये कहानी बहनों की जीत से हटाकर पिता के संघर्ष की कर दी गई है। अब ये तो मानी हुई बात है। आमिर की फिल्म में बस आमिर ही आमिर होते हैं। ऐसे में कोई भी अच्छी हीरोइन इस रोल को अपने नाम करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। फिलहाल फिल्म का काम बंद है।

ALSO READ: शाहरूख-आमिर-सलमान का रीयूनियन, इंडस्ट्री की TOP 10 GOOD NEWS

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X