खुदा करे..जब तक...मेरी फिल्म का रिकार्ड तोड़ दे: आमिर खान
इस साल की सबसे बहुप्रतिक्षित फिल्म जब तक है जान...सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। शुरूआती रूझानों की बात करे तो लोगों को फिल्म अच्छी लग रही है तो वहीं समीक्षकों ने भी इस फिल्म को पूरे नंबर दिये है जिससे कि लगता है कि फिल्म जब तक हैं जान...अपने एग्जाम में पास हो जायेगी फिलहाल सबको बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का इंतजार है। खैर इस फिल्म के प्रीमियर में आमिर खान भी पहुंचे। हमेशा शाहरूख को लेकर व्यंग कसने वाले आमिर खान ने इस फिल्म की खूब प्रशंसा की और कहा कि उनकी दिली इच्छा है कि फिल्म जब तक है जान उनकी फिल्म 3 इडियट्स का रिकार्ड तोड़े। वाकई में फिल्म जब तक है जान लाजवाब है।
आपको बता दें कि इस महीने की 30 तारीख को आमिर खान की फिल्म तलाश प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में आमिर खान एक पुलिस वाले की भूमिका में हैं। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर और रानी मुखर्जी हैं।
आमिर खान ने कहा कि उन्हें अब तक यकीन नहीं हो रहा है कि यश चोपड़ा जैसे बेहतरीन निर्देशक उनके बीच में नहीं है। आमिर खान ने कहा कि उन्हें इस बात का बेहद अफसोस है कि वो यश चोपड़ा की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाये क्योंकि वो अपनी अम्मी के साथ हज यात्रा पर गये थे।आमिर खान ने यश चोपड़ा की अंतिम फिल्म जब तक है जान की भरपूर प्रशंसा की लेकिन उन्होंने एक बार भी फिल्म का क्रेडिट शाहरूख खान को नहीं दिया जिनका लीड रोल फिल्म में है। वैसे आमिर के मुंह से किसी के लिए तारीफ निकलना काफी मुश्किल होता है ऐसे में उन्होंने फिल्म जब तक है जान की जमकर प्रशंसा की है वो भी यह जानते हुए कि फिल्म के हीरो शाहरूख खान है, इस बात पर यकीन करना काफी मुश्किल होता है। देखते हैं कि आमिर की तारीफ सही साबित होती है या नहीं। क्लिक करें-जब तक है जान का प्रीमियर


Click it and Unblock the Notifications
