..................... Aamir Khan visits Kathmandu for Meditation, The Kerala story Box Office Collection: Entertainment Live Updates, 8th May - Hindi Filmibeat

Bollywood Live Updates: द केरल स्टोरी का बॉक्स ऑफिस धमाका, मेडिटेशन के लिए नेपाल पहुंचे आमिर खान

aamir-khan-visits-kathmandu-the-kerala-story-box-office-collection-entertainment-live-updates-8-may

Bollywood Live Updates: एक नए सोमवार की शुरुआत हो चुकी है और मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। एक ओर जहां शुक्रवार को रिलीज हुई नई फिल्मों और शोज की हलचल नजर आ रही है, वहीं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट फिल्मों से दूर, पड़ोसी देश नेपाल पहुंचे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान नेपाल की राजधानी काठमांडू के बुधानिलकंठा में नेपाल विपश्यना सेंटर में ठहरेंगे। आमिर खान यहां 11 दिन बिताएंगे, इस दौरान लाल सिंह चड्ढा एक्टर 11 दिनों को मेडिटेशन कोर्स को भी पूरा करेंगे।

वहीं, नई रिलीज की बात करें तो अदा शर्मा की दे केरल स्टोरी सिनेमाघरों में आ चुकी है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत ली है।

शोबिज की दुनिया के सभी अपडेट के लिए स्पेस चेक करते रहें।

LIVE Feed
  • May 8, 2023 6:25 PM

    The Kerala Story: ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाते हुए कहा,- यह स्टोरी पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं

    The Kerala Story: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी‘ को लेकर बहस थम नहीं रही है, फिल्म एक के बाद एक कठोर टिप्पणियों और आलोचनाओं से घिरी हुई है। अब इस फिल्म को लेकर पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना बयान दिया है और कहा कि इस फिल्म का जो विषय है वह मनगढ़ंत है, इस लिए इसको बैन करना जरुरी है। फिल्म को बैन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, यह केरल की फाइल क्या है? मैं सीपीएम से जुड़े लोगों का समर्थन नहीं करती, लेकिन मैं लोगों का समर्थन करती हूं।

    The Kerala Story: ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाते हुए कहा,- यह स्टोरी पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं
  • May 8, 2023 6:20 PM

    The Kerala Story- कंगना रनौत से शबाना आजमी को दिया जवाब

    कंगना ने लिखा, 'यह इस तथ्य को छोड़कर एक बहुत ही मान्य बिंदु है कि किसी ने भी एलएससी पर प्रतिबंध लगाने के लिए नहीं कहा, लोग इसे कई कारणों से देखना नहीं चाहते थे, प्रमुख कारण यह था कि यह एक बहुत लोकप्रिय पुराने हॉलीवुड क्लासिक का रीमेक था, जिसे ज्यादातर लोगों ने देखा था पहले से देखा हुआ है …'

  • May 8, 2023 5:34 PM

    Neeyat: विद्या बालन की फिल्म 'नीयत' की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, सस्पेंस और थ्रिलर से भरी कहानी

    Vidya Balan: एक्ट्रेस वि‍द्या बालन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नीयत' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं अब फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हो ही गया है। बीते साल अभिनेत्री की फिल्म 'जलसा' रिलीज हुई, जिसे दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला। वहीं, अब फिल्म 'नीयत' में नजर आने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन अनु मेनन कर रही हैं। 'नीयत' सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म है। 7 जुलाई को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

  • May 8, 2023 4:49 PM

    Priyank Chopra: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अभिनेत्री का क्यूट वीडियो, पार्क में मस्ती करती दिखीं मां के साथ

    Priyank Chopra: प्रियंका चोपड़ा कभी शॉपिंग करते हुए तो कभी खेलते कूदते तो कभी प्यार से घूमते हुए अपनी बेटी मालती के सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती है। अब उन्होंने पहली बार एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मालती मैरी चोपड़ा जोनास की आवाज़ सुनाई दे रही है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेटी माल्ती को सेंट्रल पार्क की सैर कराती नज़र आ रही हैं, वीडियो में माल्ती स्ट्रोलर पर हैं और पार्क में घूमने का मज़ा ले रही हैं।

  • May 8, 2023 3:57 PM

    Nawazuddin Siddiqui: पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी को चिट्ठी लिखकर आलिया ने मांगी माफी, खत्म किया कानूनी झगड़ा

    Nawazuddin Siddiqui: हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच अब एक्टर की पत्नी आलिया सिद्दीकी का एक सोशल मीडिया पोस्ट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, इस पोस्ट के जरिए आलिया नवाज से माफी मांगती हुई नजर आ रही हैं।

    Nawazuddin Siddiqui: पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी को चिट्ठी लिखकर आलिया ने मांगी माफी, खत्म किया कानूनी झगड़ा
  • May 8, 2023 3:51 PM

    च्विंगम लपेटकर छिपाई बॉडी, उर्फी जावेद के इस टॉप को देखकर भड़के लोग

    उर्फी जावेद को फैशन सेंसेशन ऐसे ही नहीं कहा जाता है बल्कि वो इस तरह के काम करती हैं जो कि उनको सबसे अलग बनाता है। इसके अलावा वो काफी मुखर हैं और अक्सर देखा जाता है कि वो अपने अतरंगी फैशन सेंस के साथ साथ अपने बयानों को लेकर भी खबरों का हिस्सा बनीं रहती हैं। लेकिन इस वक्त वो अपने टॉप को लेकर खबरों का हिस्सा हैं जिसको उन्होने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस टॉप की खास बात ये है कि ये बबलगम से बना है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। इसके पहले आप ने शायद ही किसी को ऐसे देखा होगा। चिविंगम से बने इस टॉप को देखकर लोग कई तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।

  • May 8, 2023 3:07 PM

    Raghav Juyal: शहनाज गिल संग अपने रिश्ते को लेकर पहली बार राघव जुआल ने तोड़ी चुप्पी

    Raghav Juyal: मनोरंजन जगत के दो जाने माने नाम शहनाज गिल और राघव जुआल इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। दोनों को लेकर ऐसी अफवाहें है कि दोनों रिश्ते में हैं। इसको लेकर पहली बार अब राघव जुआल ने अपनी बात रखी हैं और सच क्या है इसको बताया है। दरअसल सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई किसी का भाई किसी की जान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म से पलक तिवारी और पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज गिल ने डेब्यू किया।

    Raghav Juyal: शहनाज गिल संग अपने रिश्ते को लेकर पहली बार राघव जुआल ने तोड़ी चुप्पी
  • May 8, 2023 2:43 PM

    Bandaa: मनोज बाजपेयी स्टारर कोर्ट रूम ड्रामा 'बंदा' का ट्रेलर रिलीज, दमदार

    सच्ची घटनाओं से प्रेरित मनोज बाजपेयी की बंदा एक कोर्ट रूम ड्रामा है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी 5 पर रिलीज होने वाली है। अपनी पहली झलक से ही फिल्म काफी चर्चा मे है, वहीं अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। 'बंदा' की कहानी सच्चाई की यात्रा को लेकर लड़ने वाले शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है।

  • May 8, 2023 2:34 PM

    जान्हवी कपूर ने साझा की दिलकश तस्वीरें

    जान्हवी कपूर ने इस वक्त कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं और इसके बाद वो तेजी से वायरल हो रही हैं। अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि जान्हवी कपूर को लाखों लोग फॉलो करते हैं।

  • May 8, 2023 2:21 PM

    The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' के समर्थन में उतरीं शबाना आजमी, आतंकवाद और विरोधियों को लेकर कही पते की बात

    The Kerala Story: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी अपनी कहानी को लेकर जोरो शोरो पर चर्चा का विषय बनी हुई है, साथ ही इस फिल्म को लेकर हर तरफ विवाद और बयान भी चल रहे हैं। इस सबके बीच में हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा शबानी आजमी ने भी अपना बयान जारी किया है, इसको लेकर अब शबाना आजमी ने ट्वीट किया है और विरोध करने वाले को मुंह तोड़ जवाब दिया है। गौरतलब है कि, द केरल स्टोरी जब से रिलीज हुई है, तभी से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर हालांकि देशभर के कई हिस्सों में विवाद लगातार जारी है। देश के कई हिस्सों में फिल्म की स्क्रीनिंग बंद कर दी गई है।

    The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' के समर्थन में उतरीं शबाना आजमी, आतंकवाद और विरोधियों को लेकर कही पते की बात
  • May 8, 2023 1:56 PM

    Urfi Javed- माधुरी दीक्षित की वजह से कैंसिल हुआ उर्फी का इनविटेशन, बोलीं- मैं मर नहीं रही जाने..

    उर्फी ने इस दौरान माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और उसपर लिखा, ''इस इवेंट में कुछ मजेदार काम हुआ, वो लोग मेरी टीम तक पहुंचे और मुझे इस इवेंट पर इनवाइट किया। मैने उनका इनविटेशन स्वीकार किया, मैंने अपने प्लान्स कैंसिल किए और अपने आउटफिट्स कलेक्ट किए। लेकिन आखिरी मौके पर उन लोगों ने मुझे ये कहकर आने से मना कर दिया कि, माधुरी दीक्षित की लिस्ट में मेरा नहीं हैं। क्या अजीब कारण है ये। भाई मैं मर नहीं रही जाने के लिए, लेकिन किसी को इनवाइट करके आखिरी मौके पर मना करना, कुछ सीखने के लिए मुझसे उधार लेलो।'' उर्फी का ये पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर उनका साथ देते हुए कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

  • May 8, 2023 1:15 PM

    Sonam Kapoor: किंग चार्ल्स कोरोनेशन कॉन्सर्ट में सोनम कपूर ने दी ऐसी स्पीच, जमकर हुई सोशल मीडिया पर ट्रोल

    Sonam Kapoor: सोशल मीडिया पर सेलेब्स हमेशा ही किसी ना किसी वजह से ट्रोलिंग का सामना करते रहते हैं, हाल ही में सोनम कपूर को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा जिसकी वजह है किंग चार्ल्स कोरोनेशन कॉन्सर्ट में एक्ट्रेस की स्पीच। दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, सोनम कपूर हाल ही में किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल हुईं। यह फंक्शन बहुत बड़ा इवेंट था, इसमें काफी नामचीन हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

  • May 8, 2023 1:08 PM

    Spider-Man की दुनिया में भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की बड़ी एंट्री

    आगामी फिल्म 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' में लोगों की दिलचस्पी ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही चरम सीमा पर है। यह मौका भारत के लिए और भी खास है क्योंकि हमारे अपने भारतीय स्पाइडर-मैन पवित्र प्रभाकर इससे बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, इस फिल्म के हिंदी और पंजाबी वर्जन में क्रिकेटर शुभमन गिल की आवाज होगी, जो पवित्र के किरदार को भारतीय दर्शकों के लिए और भी खास बना देगी।

  • May 8, 2023 12:23 PM

    सलवार सूट में स्पॉट हुईं खूबसूरत कृति सैनन

    बीती रात इवेंट में कहर ढाने के बाद आज कृति सैनन को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और इस दौरान उन्होने सिंपल सलवार सूट पहना था। उनका ये वीडियो सामने आकर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह से इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। उनके इस लुक की काफी तारीफ हो रही है और लोग प्यार दे रहे हैं।

  • May 8, 2023 12:04 PM

    परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा ने गुपचुप कर ली सगाई? कपल ने फ्लॉन्ट की सगाई की अंगूठी!

    बीते दिन परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा को मुंबई में डिनर के बाद एक रेस्टोरेंट से निकलते हुए देखा गया। इस मौके पर पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और शादी से जुड़े सवाल करने लगे। खास बात है कि इस समय पर परिणीति चोपड़ा की सगाई की अंगूठी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उनके हाथ में अंगूठी और पीला धागा तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। इस बार इनके साथ परिणीति के भाई भी थे।

  • May 8, 2023 11:44 AM

    इस हालत में इवेंट पर पहुंची श्रिया सरन

    दृश्यम फिल्म के साथ छा जाने वाली अभिनेत्री श्रिया सरन जब बोल्ड होती हैं तो किसी के भी पसीने छुटा सकती हैँ। अक्सर उनकी तस्वीरें सामने आकर धड़ल्ले से वायरल हो जाती हैं और लोग उनको काफी प्यार देते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो इवेंट से वायरल हो रहा है। इस दौरान उन्होने जो ड्रेस पहनी थी वो काफी बोल्ड थी और हॉटनेस के चर्चे हो रहे है। सिर्फ ब्रा पहनकर इवेंट पर पहुंची श्रिया सरन ने लोगों को हैरान कर दिया और उनको लेकर बातें होनी शुरु हो गईं।

  • May 8, 2023 11:16 AM

    विशाल रामचंदानी बने एक्सेल एंटरटेनमेंट के सीईओ

    एक्सेल एंटरटेनमेंट ने कंपनी के सीईओ के रूप में विशाल रामचंदानी की घोषणा की है। विशाल, जो 2008 से एक्सेल के साथ हैं, कंपनी की सफलता में भागीदार और सहायक रहे हैं, बता दें कि वह 2018 से बिजनेस हेड के रूप में काम कर रहे हैं। इन वर्षों में, उन्होंने खुद को इंडस्ट्री में सबसे मजबूत मार्केटिंग माइंड में से एक साबित किया है, फुकरे, बार-बार देखो, गोल्ड और गली बॉय जैसी फिल्मों के लिए अवॉर्ड विजेता मार्केटिंग कैंपेन का नेतृत्व किया है।

  • May 8, 2023 11:03 AM

    Ranbir Kapoor- Deepika Padukone अपनी सुपरहिट फिल्म का करेंगे सीक्वल?

    रणबीर कपूर ने हाल ही में अपने फैंस के साथ वर्चुअल चैट में ये जवानी है दीवानी के बारे में बात करते हुए एक दिलचस्प अपडेट दिया है। रणबीर ने कहा है कि ये जवानी है दीवानी का एक बेहतरीन सीक्वल बन सकता है। एक्टर ने यह भी खुलासा किया कि निर्देशक अयान मुखर्जी के पास सीक्वल के लिए एक 'अच्छी कहानी' भी थी, लेकिन वह उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र में व्यस्त हो गए। सीक्वल के प्लॉट पर बात करते हुए, रणबीर कपूर ने कहा कि कहानी '10 साल आगे' हो सकती है, जिसमें दिखाया गया है कि बनी, नैना, अवि और अदिति अपनी लाइफ में कहां हैं।

    Ranbir Kapoor- Deepika Padukone अपनी सुपरहिट फिल्म का करेंगे सीक्वल?
  • May 8, 2023 10:42 AM

    इवेंट पर हसीनाओं ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें!

    इंड्स्ट्री की अभिनेत्रियां कितनी बोल्ड हैं ये किसी से छिपा नहीं हैं और बीती रात एक इवेंट पर ऐसा धमाका हुआ है कि लोग हिल गए हैँ। इस दौरान कुछ सितारों ने अपने फैंशन के द्वारा लोगों का ध्यान आकर्षित किया है और इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैँ। इस लिस्ट में रकुल प्रीत सिंह, कृति सैनन, कृति खरबंदा और जान्हवी कपूर जैसी अभिनेत्रियां शामिल हैं। इस वक्त इन सभी के लुक्स चर्चा में हैं और लोग इनपर अपने कमेंट्स के जरिए प्यार बरसा रहे हैँ।

  • May 8, 2023 10:06 AM

    Ananya Panday- इवेंट पर बाल्टी वाली पर्स लेकर पहुंची एक्ट्रेस, हुईं ट्रोल

    अभिनेत्री अनन्या पांडे वैसे तो काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन किसी ना किसी कारण वो चर्चा में रहती हैं। इस वक्त भी एक इवेंट पर पहुंचने को लेकर बातें हो रही हैं और कुछ ऐसा हो रहा है जो कि शायद उनके फैंस को पसंद नहीं आएगा।दरअसल अनन्या पांडे को उनके फैशन और पर्स को लेकर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है और लोग कई तरह के फनी कमेंट्स करते हुए उनका मजाक बना रहे हैं। जी हां, इस वीडियो को वायरल भयनी ने साझा किया है जिसमें पर्स के नाम पर वो एक बाल्टीनुमा छोटी सी चीज पकड़े हुए दिख रही हैं।

  • May 8, 2023 9:29 AM

    फिल्मों से ब्रेक लेकर, मेडिटेशन कोर्स के लिए नेपाल पहुंचे आमिर खान

    रिपोर्ट आई है कि आमिर खान रविवार को काठमांडू पहुंचे हैं, जहां वो एक मेडिटेशन कोर्स का हिस्सा बनने वाले हैं। एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी करने वाले एक अधिकारी के अनुसार, आमिर खान कथित तौर पर काठमांडू के बाहरी इलाके में एक मेडिटेशन सेंटर पर गए हैं। वह काठमांडू के बुधानिलकंठा में नेपाल विपश्यना केंद्र में कम से कम 11 दिन बिताएंगे।

  • May 8, 2023 8:49 AM

    द केरल स्टोरी वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रविवार को शानदार कमाई

    5 मई को रिलीज हुई अदा शर्मा स्टारर फिल्म द केरल स्टोरी लगातार बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। कंट्रोवर्सी के बावजूद फिल्म ने तीसरे दिन 16 करोड़ के लगभग का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 35 करोड़ तक पहुंच चुकी है। फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का जबरदस्त फायदा मिल रहा है।

    द केरल स्टोरी वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रविवार को शानदार कमाई

Read more about: aamir khan the kerala story
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X