Ranbir Kapoor- Deepika Padukone अपनी सुपरहिट फिल्म का करेंगे सीक्वल? कहानी भी तैयार, एक्टर ने दी बड़ी हिंट!

ranbir-kapoor-deepika-padukone-reunite-for-yeh-jawani-hai-deewani-sequel-ayan-mukerji-written-story

Ranbir Kapoor- Deepika Padukone: रणबीर कपूर ने हाल ही में अपने फैंस के साथ वर्चुअल चैट में ये जवानी है दीवानी के बारे में बात करते हुए एक दिलचस्प अपडेट दिया है। 2013 में रिलीज़ हुई, रणबीर कपूर- दीपिका पादुकोण की ये फिल्म सुपरहिट रही थी। रणबीर ने कहा है कि ये जवानी है दीवानी का एक बेहतरीन सीक्वल बन सकता है।

एक्टर ने यह भी खुलासा किया कि निर्देशक अयान मुखर्जी के पास सीक्वल के लिए एक 'अच्छी कहानी' भी थी, लेकिन वह उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र में व्यस्त हो गए। बता दें, रोमांटिक- ड्रामा ये जवानी है दीवानी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म से रणबीर- दीपिका का किरदार (बन्नी और नैना) काफी पॉपुलर रहा।

सीक्वल में 10 साल आगे बढ़ेगी कहानी

सीक्वल के प्लॉट पर बात करते हुए, रणबीर कपूर ने कहा कि कहानी '10 साल आगे' हो सकती है, जिसमें दिखाया गया है कि बनी, नैना, अवि और अदिति अपनी लाइफ में कहां हैं।

फैंस से बात करते हुए रणबीर ने कहा, "मुझे लगता है कि ये जवानी है दीवानी एक अच्छा सीक्वल बनाएगी ... अयान के पास एक बहुत अच्छी कहानी थी, मुझे याद है, लेकिन फिर वह ब्रह्मास्त्र के सफर में चला गया। लेकिन, never say never। वह कुछ वर्षों के बाद इसे बना सकता है। मुझे लगता है कि कहानी 10 साल आगे की होगी जहां बन्नी, नैना, अवि और अदिति, अपने जीवन में कहां हैं, ये दिखाया जाएगा। मुझे लगता है कि उन किरदारों को एक्सप्लोर करना काफी दिलचस्प और अच्छा होगा।"

बता दें, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी फैंस की फेवरिट जोड़ियों में एक है। दोनों ने बचना ए हसीनो, ये जवानी है दीवानी, तमाशा जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। वहीं, ब्रह्मास्त्र की अगली कड़ी में भी दोनों के साथ आने की संभावना है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X