शाकाहारी बने आमिर खान..वजह क्या है, पत्नी या फिल्म!
[बॉलीवुड न्यूज] आमिर खान को यूं ही मिस्टर परफेक्शनिस्ट का टैग नहीं दिया गया है। बल्कि आमिर अपनी हर फिल्म में जान लगा देने वाले अभिनेता हैं। लगता है आमिर एक बार फिर अपने फैंस को सरप्राइज देने की प्लानिंग कर रहे हैं। आपको बता दें, कहा जा रहा है आमिर नॉन वेजिटेरियन से वेजिटेरियन हो गए हैं।

वैसे आमिर ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी के लिए खाना-पीना छोड़ दिया है, और शाकाहारी हो गए हैं। जी हां 14 मार्च को 50 साल पूरे करने वाले आमिर खान का कहना है कि वे अभी और यंग दिखना चाहते हैं और अगर इसके लिए उनको कुछ चीजों का त्याग भी करना पड़े तो वे तैयार हैं।
आपको बता दें, बिरयानी और मांसाहारी खान आमिर की फेवरिट हुआ करती थी। लेकिन अब यह सब छूट चुका है। आमिर ने बिरयानी, मटन कोरमा, बटर चिकन, फिश करी जैसी चीजों से तौबा कर ली है । इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने दूध, दही, अंडा, पनीर और घी से भी दूरी बना ली है।
पढ़ें- Khans का अर्धशतक, जादू चलेगा या मिटेगा!
इस बारे में आमिर कहते हैं कि किरण खुद एक शाकाहारी हैं और हाल ही में उन्होंने आमिर को एक ऐसा वीडियो दिखाया, जिसमें कुछ डॉक्टर्स ने ये साफ किया है कि इन सभी चीजों का त्याग करने से कम से कम 15 बीमारियों से लड़ा जा सकता है। लिहाजा, इसके बाद आमिर ने मन ही मन ठानी कि वे शाकाहारी हो जाएंगे।
वहीं, सूत्रों के मुताबिक, आमिर अपनी आगामी फिल्म दंगल के लिए यह सब कर रहे हैं। दंगल में आमिर एक उम्रदराज पहलवान के किरदार में दिखने वाले हैं और उनकी किरदार शाकाहारी है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
