"CLEAR HAI: मैं आमिर खान हूं, भारतीय हूं और ये मेरा देश है"
[बॉलीवुड समाचार] आमिर खान के एक बयान पर कल से बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है और आखिरकार आमिर खान ने खुद ही इस बात को खत्म करने का फैसला ले लिया है। आखिरकार खुद के कहे हुए शब्दों को इतनी अलग अलग तरह से फैलता देख आमिर खान ने एक प्रेस स्टेटमेंट जारी कर दिया है।
इस स्टेटमेंट में आमिर खान ने उन सबको जवाब दिया है जो कल से उनके एक बयान को तूल दिए जा रहे हैं। आमिर ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि मैं और मेरी पत्नी इस देश को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। और मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मैंने अहिष्णुता के बारे में जो कुछ भी कहा है उसे आप सब ने खुद ही सही साबित कर दिया है।
गौरतलब है कि आमिर खान पर ट्विटर और फेसबुक ने हमला बोल दिया था। [जानिए नामी लोगों ने आमिर के बारे में क्या क्या कहा] आमिर खान ने एक बयान में कहा था कि देश में चीज़ें काफी तेज़ी से बदल रही हैं और कभी कभी इस बात से डर लगता है। कई बार तो पत्नी किरण राव ने कहा कि क्या हमें देश छोड़कर बाहर कहीं सेटल हो जाना चाहिए।
अब आमिर खान ने इस बारे में खुलकर सफाई दी है। यहां पढ़िए उनका पूरा स्टेटमेंट -


Click it and Unblock the Notifications
