आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म 'महाराजा' - बड़े स्तर पर शूटिंग हुई शुरु!
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'महाराजा' से जुनैद डेब्यू करने वाले हैं। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो जुनैद की डेब्यू फिल्म आज से यानि की 15 फरवरी 2021 से फ्लोर पर आ चुकी है।
ये फिल्म 1962 के मशहूर करसनदास मुजली Vs जादूनाथजी बृजरतनजी महाराज के केस पर बन रही है। फिल्म में जुनैद पत्रकार करनसदास की भूमिका में नज़र आएंगे। खबर है कि 'महाराज' में जुनैद के अलावा 'अर्जुन रेड्डी' एक्ट्रेस शालिनी पांडे और जयदीप अहलावत भी दिखने वाले हैं। जयदीप निगेटिव भूमिका में होंगे।

बॉलीवुड हंगामा में आए एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में फिल्म का एक बड़ा सेट लगा दिया गया है। निर्देशक सिद्धार्थ मल्होत्रा और प्रोडक्शन डिजाइन टीम इस पर लगातार काम कर रही है। वहीं, जुनैद भी इस लंबे समय से इस फिल्म की तैयारी में लगे हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications