आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड से मिलने के बाद बहन निखत का आया रिएक्शन, कह दी ऐसी बात...

Aamir khan sister Nikhat Hegde Reaction: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान (Aamir Khan) 60 साल के हो गए हैं। वैसे तो लोग इस उम्र में आकर या तो रिटायट होने का प्लान बनाते हैं या आपने काम से ब्रेक लेकर वेकेशन एंजॉय करते हैं, लेकिन आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पैपराजी को अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी से मिलवाया। आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड का नाम सुनकर हर कोई हैरान ही रह गया।
यह भी पढ़ें- आमिर खान की तीसरी शादी की खबरें सुन फूट-फूट कर रोईं बेटी Ira Khan ? बोलीं- अब मेरे दिमाग में...
आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड के बारे में जान फैन्स को लगा झटका
बता दें कि आमिर खान गौरी को 18 महीने से डेट कर रहे हैं। आमिर की नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में काम करती हैं। आमिर गौरी को लगभग 25 सालों से जानते हैं। गौरी का एक 6 साल का बेटा भी है। वैसे तो आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड के बारे में जानकर उनके फैन्स को तो झटका लगा था। वहीं हाल ही में आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए एक्टर की बड़ी बहन निखत गई थीं। वहीं निखत ने गौरी से मिलने के बाद कुछ ऐसी बातें कही हैं।
आमिर की बहन निखत ने कह ही ऐसी बात
टाइम अपलॉड से बात करते हुए निखत गौरी के बारे में कई बातें कहती हैं। निखत कहती हैं कि- 'हम आमिर और गौरी के लिए बहुत ही खुश हैं क्योंकि वह बहुत ही अच्छी इंसान है। हम उसे पसंद करते हैं। अब ये दोनों हमेशा खुश रहें बस।' इतना ही नहीं डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने भी गौरी और आमिर के रिश्ते को सुन खुशी जाहिर की है। विक्रम ने कहा कि अगर मैं 50 की उम्र में शादी कर सकता हूं तो आमिर 60 की उम्र में पार्टनर नहीं रख सकता?


Click it and Unblock the Notifications