आमिर खान ने शादी की सालगिरह पर किरण राव के लिए गाया ये रोमांटिक गाना, वीडियो वायरल
सुपरस्टार आमिर खान इस समय कई कारणों से चर्चा में चल रहे हैं और इस समय उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आमिर खान गाना क्यों गा रहे हैं? तो बता दें कि आमिर खान और किरण राव इस समय अपनी शादी के साल सेलिब्रेट कर रहे हैँ। उनकी शादी की सालगिरह है और फैंस उनको लगातार मुबारकबाद दे रहे हैं।
खबर है कि आमिर खान और किरण राव ने अपनी शादी की सालगिरह गुजरात में मनाई है और इस पार्टी को काफी ज्यादा निजी रखा था। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और ये कपल टायर केक काटता नजर आ रहा है। इस केक पर अंग्रेजी के अक्षरों में AK लिखा हुआ नजर आ रहा है। आमिर खान के साथ उनका बेटा भी इन तस्वीरें दिख रहा है।
कंगना रनौत पर उर्मिला मातोंडकर ने कसा तंज, बोलीं- 'बहन सिर पर चोट लगी है क्या?'


Click it and Unblock the Notifications