कंगना रनौत पर उर्मिला मातोंडकर ने कसा तंज, बोलीं- 'बहन सिर पर चोट लगी है क्या?'
काफी समय से अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई को लेकर विवादों में चल रहीं थीं और ये सब तब शुरु हुआ था जब उन्होने मुंबई को पीओके बोल दिया था। लेकिन अब मुंबई वापस लौटने के बाद कंगना रनौत ने एक पोस्ट किया था जिसके बाद वो चर्चा में हैं। हाल ही में उर्मिला मातोंडकर ने भी कंगना रनौत पर एक तंज कसा है। गौरतलब है कि कंगना रनौत जैसे ही मुंबई वापस लौंटी उन्होने मुंबा देवी और सिद्धविनायक के दर्शन किए थे।
दर्शन के बाद उन्होने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा था जो कि वायरल हो रहा है। कंगना रनौत ने लिखा था.. 'प्यारे शहर मुंबई के लिए मै खड़ी हुई तो मुझे काफी नफरत मिली जिसने मुझे बेचैन कर दिया था।

अब मैं आशीर्वाद लेने मुंबा देवी और श्रीसिद्धिविनायक मंदिर गयी। यहां मुझे एहसास हुआ है कि मैं अब सुरक्षित हूं और मुझे स्वीकार किया जा रहा है।' इसी बात पर कंगना रनौत को मजाक उड़ाते हुए उर्मिला मातोंडकर ने एक कमेंट किया है।
उर्मिला मातोंडकर ने लिखा है.. 'अपने प्यारे शहर मुंबई के लिए खड़े होने के लिए... बहन सिर में चोट लग गई है क्या?' उर्मिला मातोंडकर का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।
अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर हाल ही में शिव सेना में शामिल हुईं हैं और इस समय कंगना पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications