Oooo..खुद को सलमान से अलग मानते हैं आमिर....तारीफ या ताना!

[बॉलीवुड न्यूज] आमिर खान कब, कहां, क्या कह जाएं, यह कोई नहीं बता सकता। और न ही कोई उनके शब्दों के पीछे के मतलब समझ सकता है। जी हां, सलमान खान को अपना दोस्त बताने वाले आमिर ने कहा कि वह सलमान की बराबरी नहीं कर सकते। सलमान जैसी डांसिंग और एक्टिंग करना उनके बस की बात नहीं है।

aamir khan

लेकिन एक मिनट.. आमिर यहीं पर नहीं रूके बल्कि जब उनसे पूछा गया कि क्या वह वैसी फिल्में करना पसंद करेंगे जैसी सलमान खान करते हैं। तो इस पर आमिर ने साफतौर पर न कर दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह की फिल्में सलमान करते हैं, वह चाह कर भी नहीं कर सकते।

आमिर खान ने कहा कि सलमान जिस तरह की फिल्म करते हैं वह मैं चाहकर भी नहीं कर सकता। वैसे अपनी अपनी पसंद पर निर्भर करता है। जरूरी नहीं कि जो किरदार सलमान को पसंद आए, उसमें मुझे भी दिलचस्पी हो। कभी-कभी जब मैं फिल्म ‘दबंग' में सलमान का बेल्ट डांस स्टेप देखता हूं तो मुझे हैरानी होती है क्योंकि मैं वैसा नहीं कर सकता। मुझे नहीं लगता कि मैं सलमान कि ‘दबंग' जैसी किसी भी फिल्म में एक अहम भूमिका निभा सकता हूं।

पढ़ें- बैक टू बैक.. दंगल के बाद दिखेंगे रियल 'पीके' आमिर!

आमिर ने कहा, 'मैं जहां पर हूं वहीं खुश हूं और अपनी जिंदगी का पूरा मजा ले रहा हूं। मैं अपनी फिल्मों से संतुष्ट हूं। आपको बता दें, इस 14 मार्च को आमिर 50 साल के हो गए। वहीं अगले साल वे फिल्म दंगल में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह एक पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X