'पीके'आमिर और संजय रुके 2 स्टार होटल में!
आमिर खान अपनी एक्टिंग और फिल्मों के परफैक्शन को लेकर काफी मशहूर रहे हैं। अपनी फिल्म की बेहतरी के लिए वो सबकुछ करने को तैयार रहते हैं। इस बार राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके को लेकर भी आमिर की संजीदगी देखने लायक है सिर्फ आमिर ही नहीं बल्कि संजय दत्त भी काफी कुछ एडजेस्टमेंट कर रहे हैं अपनी फिल्म के लिए। खबर है कि संजय दत्त और आमिर खान हाल ही में फिल्म पीके की शूटिंग के दौरान जयपुर के आगे स्थित मांडवा गांव के एक सिंपल होटल में रुके हैं ताकि फिल्म की लोकेशन पर पहुंचने में उन्हें आसानी हो और फिल्म की शूटिंग में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो।
राजकुमार हिरानी की आने वाली फिल्म पीके जिसमें संजय दत्त और आमिर खान मुख्य भूमिका में है की शूटिंग इस वक्त जयपुर के आगे स्थित मांडवा गांव में हो रही हैं। इस गांव में बेसिक फेसिलिटीज तक उपलब्ध नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद आमिर और संजय शूटिंग के दौरान काफी कुछ समझौते कर रहे हैं। इस गांव से जयपुर शहर काफी दूर है जिससे लोकेशन पर पहुंचने पर देर भी हो सकती है इस वजह से राजकुमार हिरानी के पास इसके सिवा और कोई चारा नहीं था कि वो इस गांव के पास ही स्थित दो सितारा होटल में अपनी कास्ट को रुकवाएं।
आमिर और संजय ने राजकुमार हिरानी का पूरा साथ दिया और इस होटल में रुकने को तैयार हो गये। होटल में रुकने के साथ ही आमिर और संजय अपनी लोकेशन पर भी जल्द ही पहुंच जाते हैं ताकि फिल्म की शूटिंग जल्द से जल्द पूरी हो सके। खैर अब ये सब सुनकर तो आपको भी यकीन हो गया होगा कि आमिर और संजय अपने काम को लेकर कितना सीरियस हैं। आमिर से तो ये उम्मीद थी कि वो ये कर सकते हैं लेकिन संजू बाबा ने भी अपने एडजस्टमेंट पावर दिखाकर लोगों को अपना कायल कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications
