..................... Aamir Khan said sorry for hurting people through PK movie - Hindi Filmibeat

पीके के लिए आमिर ने मांगी माफी!

आमिर खान की हाल ही में रिलीज हुई पीके फिल्म ने लोगों को काफी एंटरटेन किया लेकिन वहीं इस फिल्म ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को भी आहत किया। कई धर्म गुरुओं के फॉलोवर्स ने भी आमिर खान की इस फिल्म का विरोध किया यहां तक कि फिल्म को बैन करने तक की नौबत आ गयी। लेकिन फिल्म रिलीज भी हुई और लोगों ने फिल्म को पसंद भी किया।

हालांकि पीके से लोगों को जितनी उम्मीदें थीं वो पूरी ना हो सकीं और बॉक्स ऑफिस पर पीके औसत फिल्म के कैटगरी में रह गयी। हाल ही में आमिर खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान दर्शकों से माफी मांगी और कहा कि पीके फिल्म के विषय और फिल्म में जो दिखाया गया उससे वो पूरी तरह से सहमत हैं और इसी जह से उन्होंने ये फिल्म की।

लेकिन वो इस बात के लिए माफी जरुर मांगेगे कि उन्होंने फिल्म के जरिये कुछ लोगों की भावनाओं को आहत किया। आमिर खान ने कहा कि वो नहीं चाहते थे कि उनकी वजह से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे वो हर किसी की सोच की रिसपेक्ट करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। अगर गलती से अंजाने में किसी को ठेस पहुंची हो तो उसके लिए वो माफी मांगनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X