क्या है आमिर की जवां त्वचा का राज?

बॉलीवुड मिस्टर परफेक्ट खान यानी कि आमिर खान को देखकर हर कोई उनके जैसा बनना चाहता है। उनकी बॉ़डी और फिटनेस के आगे अच्छे-अच्छे पानी भरते हैं। इसका श्रेय उनके जीन और स्वस्थ जीवनशैली को जाता है। आमिर ने शुक्रवार को जीवन के 49वां साल पूरा किया।

जब उनसे उनके जवां रूप और कसे हुए शरीर के पीछे के राज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं क्या कह सकता हूं..इसका ताल्लुक काफी हद तक जीन से है और मैं हमेशा पौष्टिक भोजन लेता हूं। मैं क्या खाता हूं, इसके बारे में बहुत सतर्क रहता हूं।"

राजनीतिक दलों के बीच बंट गए हैं बॉलीवुड के तीनों खान

वह किरदार में फिट बैठने के लिए हमेशा ही सही रूप पाने के लिए दृढ़ रहते हैं। इसका प्रमाण उनकी फिल्म 'गजनी' (2008) और 'धूम 3' से भली भांति मिलता है। आमिर पिछले 25वर्षो से अधिक समय से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं।

Did You Know: आमिर खान ने कहा नहीं बनने दूंगा अभिनेत्रियों को शोपीस

फिलहाल वह टेलीविजन शो 'सत्यमेव जयते' के दूसरे संस्करण की मेजबानी कर रहे हैं, जो प्रासंगिक सामाजिक मुद्दे उठाता है। उन्होंने कहा, "इस साल मैं अपना पूरा समय 'सत्यमेव जयते' को समर्पित कर रहा हूं। सिर्फ राजू (राजकुमार हिरानी) की फिल्म 'पीके' साल के अंत में आएगी। मेरे पास इसके अलावा कोई दूसरी फिल्म नहीं है, इसलिए मेरा सारा वक्त टीवी शो के लिए ही होगा।"

Did You Know: महिला दिवस पर आमिर खान ने कहा नहीं बनने दूंगा अभिनेत्रियों को शोपीस। आमिर खान ने कहा महिलाएं समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इन्हीं से येसमाज है। ऐसे में हम किस तरह से अपनी फिल्मों में महिलाओं को दिखाते हैं उनका किरदार चित्रित करते हैं इस बारे में सोचना बहुत जरुरी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X