12 महीने और सुपरस्टार आमिर खान के 12 दमदार किरदार- देखकर हो जाएंगे हैरान, PICS
आमिर खान को यूं ही मिस्टर परफेक्शनिस्ट नहीं कहते हैं। लगान से लेकर पीके और अब, उनकी आगामी फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा तक, अभिनेता का हर किरदार दर्शकों के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ देता है। आमिर की फिल्में, उनके किरदार प्रभावशाली होते हैं। हाल ही में, एक प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट मनोज सिन्हा ने एक कैलेंडर बनाया है, जिसमें अभिनेता द्वारा चित्रित ऑन-स्क्रीन के सभी पात्रों के कार्टून कैरेक्टर को शामिल किया गया है।
कलाकार खास तौर पर आमिर खान को यह विशेष उपहार प्रस्तुत करना चाहते थे, जिसके के लिए वे उनसे मिलने के लिए मुंबई पहुंच गए। आमिर ने भी अपने शेड्यूल से थोड़ा समय निकाल कर उनसे मुलाकात की और प्रेमस्वरूप यह खूबसूरत भेंट स्वीकार किया।

कैलेंडर में पीके, अंदाज़ अपना अपना से लेकर दंगल और यहां तक कि लाल सिंह चड्ढा तक.. सभी क्लासिक किरदारों को शामिल किया गया है, जिसे दर्शकों द्वारा प्यार मिला है। बॉक्स ऑफिस पर लगातार उल्लेखनीय भूमिकाओं और जीत के साथ, सुपरस्टार अब लाल सिंह चड्ढा में एक अलग अवतार में दिखाई देंगे। अब तक तीन अलग-अलग लुक सामने आने के बाद, आमिर की यह फिल्म बहुप्रतीक्षित है, जो कि क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।
"डांस सीक्वेंस के लिए सलमान खान 16-18 रीटेक भी देते हैं, उनकी अपनी एक अलग स्टाइल है"


Click it and Unblock the Notifications











