..................... Aamir Khan reacts on nude 'PK" poster, says he 'challenged' Salman Khan - Hindi Filmibeat

बोले आमिर खान..'पीके' के पोस्टर में सलमान खान के लिए न्यूड हुआ

इस समय अपने न्यूड पोस्टर को लेकर अभिनेता आमिर खान लोगों के निशाने पर हैं। फिल्म पीके की पहली झलक में आमिर खान का नग्न रूप देखकर जहां लोग आमिर खान पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा रहे हैं वहीं दूसरी ओर आमिर खान अपने ही पोस्टर पर चुटकी ले रहे हैं। आमिर खान ने कहा कि उन्होंने इस तरह का बिना कपड़े वाला पोस्टर अभिनेता सलमान खान के लिए निकाला है।

बोले आमिर खान..पीके के पोस्टर में न्यूड सलमान खान के लिए हुआ

सलमान खान के जिगरी दोस्त आमिर खान ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि मैं सलमान की दोस्ती को परखना चाहता था इसलिए मैंने ऐसा किया। मैंने पिछले साल धूम 3 फिल्म में एक गोल टोपी पहनी थी तो सलमान ने उस टोपी को पहनकर अपने बिग बॉस शो में पहनकर मेरी फिल्म का प्रचार किया था और काफी सुर्खियां बटोरी थीं। देखते हैं कि इस बार सलमान मियां करते हैं क्योंकि इस बार तो मैंने सारे कपड़े उतारकर रेडियो उठाया है।

आमिर खान ने इस तरह की बात करके एक नया शगूफा छोड़ दिया है देखते हैं कि सलमान खान इस बात का क्या जवाब देते हैं? वैसे इससे पहले आमिर खान ने अपने नग्न पोस्टक को एक आर्ट और क्रियेटिविटी बताया था। आमिर ने कहा न्यूड पोस्टर प्रचार का हथकंडा नहीं है। यह एक आर्ट है जो कि फिल्म देखने के बाद आपलोगों को समझ में आयेगी।

फिलहाल अभी मैं बस यह कहना चाहूंगा कि राजकुमार जिस तरह के फिल्मकार और लेखक हैं, वह हमेशा अपनी सोच और चीजों को एक अनूठे तरीके से पेश करने की कोशिश करते हैं और यही वजह है कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।"

आमिर खान की फिल्म पीके 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और संजय दत्त भी हैं।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/SeW89knwJK8?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X