'पीके' का न्यूड पोस्टर 'पब्लिसिटी स्टंट' नहीं बल्कि आर्ट है: आमिर खान
'पीके' का न्यूड पोस्टर 'पब्लिसिटी स्टंट' नहीं बल्कि आर्ट है.
आमिर खान उस पोस्टर में पूरी तरह न्यूड है बस उन्होंने अपने प्राईवेट पार्टस को रेडियो से ढंक रखा है। इस नग्नता की वजह से आमिर खान का पोस्टर कोर्ट में भी पहुंच गया है और अश्लीलता फैलान के जुर्म में उनके ऊपर केस भी हो गया है, बावजूद इसके आमिर खान अपना और फिल्म के डायरेक्ट राजकुमार हिरानी का पोस्टर का बचाव करते दिखे।
आमिर का न्यूड पोस्टर विवादों में, मामला कोर्ट पहुंचा
आमिर ने कहा न्यूड पोस्टर प्रचार का हथकंडा नहीं है। यह एक आर्ट है जो कि फिल्म देखने के बाद आपलोगों को समझ में आयेगी। फिलहाल अभी मैं बस यह कहना चाहूंगा कि राजकुमार जिस तरह के फिल्मकार और लेखक हैं, वह हमेशा अपनी सोच और चीजों को एक अनूठे तरीके से पेश करने की कोशिश करते हैं और यही वजह है कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।"
मालूम हो कि 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके में आमिर खान के साथ अनु्ष्का शर्मा की जोड़ी हैं। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त भी नजर आयेंगे।
कहा जा रहा है कि फिल्म एक पागल व्यक्ति की कहानी है जो कि भगवान की खोज कर रहा है। कहा जा रहा है कि आमिर खान इस फिल्म में काफी बोल्ड अंदाज में ही नजर आयेंगे। ऐसा सुनने में आया है कि फिल्म में अनुष्का और आमिर का किसिंग सीन भी है जो कि फिल्मी दुनिया का अब तक का सबसे लंबा लिपलॉक होगा।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/KDFDawjXsXg?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
