जनता की परेशानियों के लिए आमिर मिले पीएम मोदी से
लेकिन इस मुलाकात के बाद आमिर खान ने ट्विटर पर अपनी और मोदी की मुलाकात की तस्वीर शेयर की और कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से मिलकर अपने टीवी शो 'सत्यमेव जयते' के मुद्दों को डिस्कस किया है। मोदी ने उन्हें यकीन दिलाया है कि वो उनकी ओर से कही गयी सारी बातों पर गौर फरमायेंगे।
आमिर खान ने अपने फेमस टीवी शो 'सत्यमेव जयते' के जरिये 'वोट फॉर चेंज' भी दिखाया था, इसलिए आमिर खान ने इस मुद्दे पर भी पीएम मोदी से चर्चा की। कहा जा रहा है कि आमिर ने मोदी को टीवी शो 'सत्यमेव जयते' की डीवीडी सेट भेंट की है।
हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन पीएम से बात करते वक्त आमिर के पास डीवीडी सेट दिखा, इसलिए यह कयास लगाये जा रहे हैं कि आमिर ने पीएम को डीवीडी दी होगी।
अभी हाल ही में आमिर खान ने कहा था कि पीएम नरेन्द्र मोदी से देश की आम जनता की तरह मुझे भी काफी उम्मीदें हैं। इसलिए हमें अपनी उम्मीदों को पूरा करने के लिए मोदी जी का सहयोग करना चाहिेए।


Click it and Unblock the Notifications
