तो रजनीकांत के साथ पर्दे पर नजर आयेंगे आमिर खान?
रोबोट के सीक्वेल में आमिर-रजनीकांत साथ-साथ
खबर है कि आमिर खान को रजनीकांत के साथ फिल्म में साइन करने की बातें हो रही हैं। लेकिन उस फिल्म में आमिर खान विलेन का रोल करेंगे। और यह महान काम करने की सोच रहे हैं जाने-माने निर्माता-निर्देशक एस शंकर जो अपनी सुपर हिट फिल्म रोबोट के सीक्वेल की तैयारी कर रहे हैं और जिसके लिए उन्होंने विलेन की भूमिका के लिए आमिर खान को एप्रोच किया है।
तो रजनीकांत के साथ पर्दे पर नजर आयेंगे आमिर
हालांकि आमिर खान की ओर से अभी कोई जवाब नहीं आया है लेकिन एस शंकर को पूरी उम्मीद है कि आमिर खान उन्हें ना नहीं कहेंगे। कहा जा रहा है कि रजनीकांत जहां इस फिल्म के सीक्वल में भी लीड हीरो का रोल करेंगे, वहीं पहली फिल्म में हिरोइन रहीं ऐश्वर्या राय बच्चन को भी इसमें रिपीट किया जाएगा।
अगर वाकई में ऐसा होता है तो यह काफी बड़ी और अनोखी बात होगी जब दो आईकॉन ( रजनीकांत और आमिर) एक साथ फिल्मी पर्दे पर नजर आयेंगे।
गौरतलब है कि इन दिनों आमिर खान राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और संजय दत्त दिखायी देंगे।


Click it and Unblock the Notifications
